Madhya Pradesh में कब तक होगा मंत्रिमंडल विस्तार | कहां फंस रहा पेंच
The Sootr | Dec 20, 2023, 21:58 IST
मप्र मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा, आखिर क्या है वो वजहें जिनके चलते मंत्रिमंडल विस्तार अब तक अटका हुआ है। दूसरी तरफ विधानसभा में आज भी कांग्रेस का हंगामा जारी रहा। कांग्रेस विधायक जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लेकर आज मप्र विधानसभा पहुंचे। छग में भी सबकी निगाहें मंत्रिमंडल पर टिकी हुई हैं। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के लिए मंच तक बनकर तैयार है लेकिन शपथ कब होगी इसका सबको इंतजार है। वहीं राजस्थान में छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप में गड़बड़ी सामने आई है...तो दूसरी तरफ राजस्थान विधानसभा के सत्र के पहले दिन भाषा को लेकर विवाद हो गया। आज का सूत्रधार इन्हीं सब खबरों पर आधारित है।