Meta Smart Glasses: अब बिना कैमरे वाला स्मार्ट ग्लास लाएगा मेटा, जानें फीचर्स
Meta Connect 2026: टेक्नोलॉजी की दुनिया हर दिन बहुत तेजी से बदल रही है। आज हम जिस स्मार्टफोन पर निर्भर हैं, आने वाले समय में शायद उसकी जगह स्मार्ट ग्लासेस या एआई गैजेट्स ले लेंगे। इसी नए दौर की शुरुआत करने के लिए मेटा कंपनी अपना सबसे बड़ा सालाना टेक इवेंट लेकर आई है। इस इवेंट का नाम Meta Connect 2026 है।
यह दो दिनों का ग्लोबल इवेंट आज 23 और 24 सितंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हो रहा है। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित मेटा हेडक्वार्टर से इसका लाइव ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के भाषण से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पूरी दुनिया की नजरें इस इवेंट पर टिकी हुई हैं।
इस बार कंपनी वर्चुअल रियलिटी हेडसेट से हटकर वियरेबल्स गैजेट्स पर ध्यान दे रही है। तो ऐसे में 23 और 24 सितंबर को चलने वाले इस दो दिवसीय ग्लोबल इवेंट पर पूरी टेक इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हुई हैं। आइए जानें इस इवेंट में क्या कुछ खास होने जा रहा है और कैसे ये टेक्नोलॉजी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को कैसे बदल सकती है।
क्या है यह इवेंट और इसका समय
मेटा कनेक्ट कंपनी का सबसे बड़ा वार्षिक इवेंट माना जाता है। इस ग्लोबल इवेंट में कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स और एआई फीचर्स दिखाती है। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित हेडक्वार्टर में ये प्रोग्राम हो रहा है।
मार्क जुकरबर्ग का कीनोट स्पीच आज 23 सितंबर को शाम 4 बजे होगा। भारत में रहने वाले लोग इसे 24 सितंबर की सुबह देख सकते हैं। भारतीय समय के मुताबिक, ये सुबह-सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू होगा।
इस साल मार्क जुकरबर्ग स्मार्टफोन के बाद के दौर यानी Post-Smartphone Era की तैयारी को लेकर अपना सबसे बड़ा विजन दुनिया के सामने रख रहे हैं। स्मार्ट ग्लासेस से लेकर नए AI एजेंट्स और होलोग्राफिक अवतारों तक, मेटा कई प्रोडक्ट्स पेश करने वाला है।
कौन-कौन से प्रोडक्ट्स पेश करेगा मेटा
स्मार्ट ग्लासेस का नया दौर
इस बार इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण नए स्मार्ट ग्लासेस होने वाले हैं। कंपनी चश्मों को फोन का विकल्प बनाना चाहती है।
- Hypernova AI ग्लासेस
यह मेटा का पहला ग्राहक-केंद्रित स्मार्ट ग्लास हो सकता है। इसमें एक छोटी डिस्प्ले स्क्रीन लगी होगी। ये स्क्रीन आपकी आंखों के सामने बेसिक नोटिफिकेशन्स दिखाएगी। आप बिना फोन छुए फोटो प्रिव्यू और मैसेज देख पाएंगे। - बिना कैमरे वाले Luna ग्लासेस
प्राइवेसी को लेकर लोग अक्सर चिंतित रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी बिना कैमरे वाला चश्मा ला सकती है। इसे Luna नाम दिया गया है जो इसी साल बाजार में उतर सकता है। यह बिना किसी डर के रोज पहनने के लिए बढ़िया होगा। - प्रोजेक्ट फीनिक्स (Project Phoenix)
यह एक नया हल्का मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट होने वाला है। इसे बिल्कुल एक प्रीमियम चश्मे की तरह डिजाइन किया गया है। यह एक बाहरी छोटी डिवाइस यानी कंप्यूट पक से जुड़ा रहेगा। इससे सिर पर भारी वजन महसूस नहीं होगा।
Muse AI और सुपरइंटेलिजेंस
मेटा ने हाल ही में अपना नया AI एजेंट लांच किया था। इसका नाम Muse AI रखा गया है। इस इवेंट में जुकरबर्ग एआई का अगला रोडमैप पेश करने वाले हैं। वे बताएंगे कि एआई तकनीक कैसे आगे बढ़ेगी। यह एआई यूजर के डेली टास्क को आसान बनाने में मदद करेगा। आप बोलकर अपने कई कठिन काम झटपट करवा सकेंगे।
होलोग्राफिक कॉलिंग और अवतार
वर्चुअल मीटिंग्स को असली बनाने के लिए मेटा नई तकनीक ला रहा है। इसे कोडेक अवतार कहा जाता है। इसके जरिए आप किसी दूर बैठे व्यक्ति से ऐसे बात करेंगे जैसे वह आपके सामने खड़ा हो। यह 3D Hologram जैसा दिखेगा। मेटा के सीटीओ एंड्रयू बोसवर्थ खुद इस तकनीक का लाइव डेमो दे सकते हैं। इससे दूर रहकर काम करना आसान हो जाएगा।
विवादों के बीच मेटा का यह बड़ा इवेंट
खबरों के मुताबिक, हाल ही में Muse AI टूल को लेकर थोड़ा विवाद भी देखा गया था। इसमें पब्लिक अकाउंट्स के कंटेंट इस्तेमाल करने पर सवाल उठाए गए थे।
इसके अलावा स्मार्ट ग्लासेस को लेकर भी कुछ नेगेटिव न्यूज सामने आई थीं। इन सब कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच यह इवेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पूरी दुनिया की नजर अब मार्क जुकरबर्ग के फैसलों पर टिकी है।
ये टेक्नोलॉजी हमारी कैसे मदद करेगी
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि यह सब हमारे किस काम आएगा। यह नई टेक्नोलॉजी हमारी रोजाना की लाइफ को बहुत आसान बनाने वाली है। स्मार्ट ग्लासेस पहनने के बाद आपको बार-बार जेब से फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आपकी नजरों के सामने ही रास्ते का मैप आ जाएगा। जब आप गाड़ी चला रहे होंगे, तब चश्मे की स्क्रीन पर ही आपको दिशाएं दिखेंगी। इससे दुर्घटना का खतरा काफी कम हो जाएगा। एआई आपकी भाषा को तुरंत ट्रांसलेट कर देगा।
अगर आप किसी विदेशी से बात करेंगे, तो चश्मा तुरंत आपकी भाषा में अनुवाद कर देगा। होलोग्राफिक कॉलिंग से पढ़ाई और काम करने का तरीका बदल जाएगा। टीचर आपके सामने बैठकर पढ़ाते हुए महसूस होंगे। मेटा न्यू टूल | Mark Zuckerberg
FAQ
- Meta Connect 2026 इवेंट कब और कहां आयोजित हो रहा है?
यह दो दिवसीय ग्लोबल इवेंट 23 और 24 सितंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मेटा हेडक्वार्टर में हो रहा है। भारत में इसे 24 सितंबर की सुबह 4:30 बजे से लाइव देखा जा सकता है। - इस इवेंट में लॉन्च होने वाले मुख्य प्रोडक्ट्स कौन से हैं?
इवेंट का मुख्य आकर्षण डिस्प्ले वाले Hypernova AI ग्लासेस, बिना कैमरे वाले प्राइवेसी-फ्रेंडली Luna ग्लासेस, प्रोजेक्ट फीनिक्स मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट और Muse AI एजेंट हैं। - बिना कैमरे वाले Luna स्मार्ट ग्लासेस की क्या खासियत है?
Luna ग्लासेस को प्राइवेसी की चिंता दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कैमरा न होने से लोग बिना किसी हिचकिचाहट के इसे रोज़ाना पहन सकते हैं और AI फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
मेटा का सीक्रेट आउट: अब 549 में Meta One से इंस्टा-फेसबुक पर मिलेंगे कमाई के मौके
बच्चों की मेंटल हेल्थ के लिए मेटा लाया नए सेफ्टी फीचर्स, जानिए मेटा का नया प्लान
मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, चेतावनी के बाद बढ़ा दबाव
अब वॉट्सऐप बनेगा और स्मार्ट, बिना ऐप बदले चैट विंडो में ही मिलेगा पूरा एआई सपोर्ट