क्या साफ हो गया परिसीमन बिल का रास्ता, DMK के 22 सासंदों पर टिका बिल का भविष्य, लेकिन एक रास्ता अभी बाकी है…
दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को खत्म हो सकती है। सबकी नजर Delimitation Bill यानी परिसीमन विधेयक पर है। चर्चा है कि सरकार संविधान संशोधन विधेयक पर फिर आगे बढ़ सकती है। बता दें कि इसी साल अप्रैल में यह विधेयक लोकसभा में दो तिहाई बहुमत नहीं पा सका था। क्या इस बार तस्वीर बदलेगी?
क्योंकि असली खेल तो नंबरों का ही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- संसद की बैठक विशेष सत्र बैठक बुलाई जा रही है।
- इसमें परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक आ सकता है।
- अप्रैल में यह विधेयक लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से चूक गया था।
- सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 से पहले लागू करना चाहती है।
- कांग्रेस ने भी विपक्ष की रणनीति तय करने की कवायद शुरू कर दी है।
अप्रैल में क्यों गिर गया था बिल ?
अब जरा पीछे चलते हैं। सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 से पहले लागू करना चाहती है।
इसके लिए अप्रैल 2026 में विशेष सत्र उस दौरान बुलाया गया, जब पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार जोरों पर था। लोकसभा के 528 सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया। 298 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में वोट दिया। 230 सांसदों ने विरोध किया।
उस समय दो तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट चाहिए थे। इसीलिए सरकार 54 वोट पीछे रह गई। विधेयक पास होने से दूर ही रहा।
लोकसभा का मौजूदा गणित क्या है?
लोकसभा में एनडीए (NDA - National Democratic Alliance) के पास 320 से ज्यादा सांसद होने का दावा है। इंडिया गठबंधन के पास 183 से ज्यादा और अन्य दलों के पास 36 से ज्यादा सांसद हैं। स्पीकर एक हैं और तीन सीटें खाली हैं। कुल संख्या 543 है।
अप्रैल में 528 सांसदों के मतदान पर 352 का आंकड़ा बना था। इस बार 540 सदस्यों के आधार पर 360 वोट बताए गए हैं। एनडीए बहुमत की इस गिनती में सरकार को 40 और वोट जुटाने होंगे। यानी 543 सीटों वाले सदन में सिर्फ 40 वोट पूरी तस्वीर बदल सकते हैं।
कहां से आएंगे 40 और वोट?
अलग- अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस के 4 सांसदों ने पहले विधेयक का समर्थन किया था। एनसीपी (शरद पवार) के विपक्ष से अलग होने पर 8 वोट और मिल सकते हैं। कुछ दलों से मदद की उम्मीद बनी हुई है।
आज तक के हिसाब से NDA की ताकत
NDA 300 + TMC बागी 20 + YSRCP 4 + अकाली 1 + NCP-SP 8 = लगभग 333। इसमें DMK के 22 सांसद जुड़ें तो आंकड़ा लगभग 355 होता है, यानी तब भी लगभग 5 कम।
वॉकआउट का रास्ता: अगर DMK के 22 सांसद वॉकआउट करें या मतदान के समय गैरहाजिर रहें, तो सदन की प्रभावी संख्या 518 रह जाएगी और दो-तिहाई का आंकड़ा 346 हो जाएगा। इस स्थिति में भी सरकार के पास आज की स्थिति में 333 सांसद नजर आते हैं।
फिर भी पूरा मसला 22 लोकसभा सांसदों वाली डीएमके (DMK - Dravida Munnetra Kazhagam) पर अटका था। सरकार डीएमके सांसद को साथ लाने की कोशिश कर रही थी। इन 22 सांसदों का फैसला ही पूरे गणित का केंद्र है। यही संख्या सरकार को हौसला भी दे रही है।
तो क्या डीएमके पलटी मारेगी?
रिपोर्ट के मुताबिक संसद की बैठक बुलाने से लग रहा है कि सरकार की कोशिश कामयाब हुई है। कुछ दिन पहले एक वरिष्ठ मंत्री ने अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि जरूरत से 12 से 13 ज्यादा सांसदों का समर्थन है। मंत्री का नाम सामने नहीं आया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या डीएमके सांसद आखिरी वक्त पर पलटी मारेंगे?
सीटों का गुणा- भाग थोड़ी और गहराई से समझते हैं…
एक बात साफ कर लें, 27 नवंबर तक किसी नए दल ने NDA को औपचारिक, लिखित समर्थन का ऐलान नहीं किया है। ज्यादातर बातें सूत्रों के हवाले से, शर्तों के साथ या संभावना के तौर पर सामने आई हैं।
दल-वार स्थिति
1. TMC के बागी सांसद (20)
मई में TMC के 20 सांसद पार्टी से अलग हुए थे। NDA का 320 का आंकड़ा इन्हीं को जोड़कर बनता है। इनके बिना NDA के पास लगभग 300 सांसद हैं।
2. YSRCP (4): पहले से खुला समर्थन
जुलाई में पार्टी ने दोहराया था कि बिल दोबारा आने पर वह महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का समर्थन करेगी।
पार्टी की शर्त है कि केंद्र का आश्वासन कानूनी रूप से बिल में शामिल किया जाए।
3. शिरोमणि अकाली दल (1)
हाल ही में पंजाब में नए सिरे से बीजेपी और शिअद यानी शिरोमणि अकाली दल का एक सांसद भी अब NDA के पक्ष में है।
4. NCP (शरद पवार गुट): (8)
सुप्रिया सुले ने कहा कि पार्टी व्यापक राष्ट्रीय हित देखकर फैसला करती है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल और GST के सर्वसम्मति से पास होने का उदाहरण दिया। बता दें कि NCP (शरद पवार गुट) के पास आठ सासंद होने का दावा किया जाता है।
5. DMK (22): सबसे अहम, पर शर्तों के साथ
समर्थन इस गारंटी पर टिका है कि लोकसभा में तमिलनाडु की लगभग 7.2% हिस्सेदारी बनी रहे। पार्टी ड्राफ्ट बिल का इंतजार कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी यह आश्वासन भी चाहती है कि सीटों का मौजूदा बंटवारा कम से कम 20 से 25 साल तक न बदले।
दूसरी ओर DMK युवा विंग सचिव और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने सार्वजनिक रूप से उन अटकलों को खारिज किया कि पार्टी का रुख नरम पड़ा है। DMK के बिना बिल पास होना लगभग असंभव है।
6. छोटे दलों का भी मिल गया है साथ!
BJP के एक बड़े नेता का दावा है कि छोटे दलों के कम से कम छह सांसद पहले ही साथ आ चुके हैं और बिल सामने आने पर और जुड़ेंगे। किसी दल का नाम नहीं दिया गया।
इनसाइड स्टोरी से समझें अंदर की कहानी
DMK-कांग्रेस में दूरी: तमिलनाडु में TVK-कांग्रेस सरकार बनने के बाद DMK नाराज है।
छोटे दलों में टूट का डर: मई में शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे खेमे में गए थे। इसके बाद दलों में चर्चा तेज हुई कि सरकार के साथ जाकर संख्या और साख बचाई जाए।
सरकार को जल्दी क्यों है?
सरकार चाहती है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के चुनाव से पहले लागू हो जाए। महिला आरक्षण 33 प्रतिशत का यह मुद्दा इसी बहस से जुड़ा है। Women Reservation Bill पर भी सबकी नजर रहेगी।
कांग्रेस की बैठक में क्या होगा?
कांग्रेस पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक शुक्रवार शाम 4.30 बजे बुलाई गई है। संसद सत्र फिर से बुलाने के प्रस्ताव के बीच विपक्ष की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस कांग्रेस रणनीति बैठक में परिसीमन का मुद्दा भी उठ सकता है।
परिसीमन बिल को देखते हुए कांग्रेस पहले से सतर्क है। बैठक में सरकार की संभावित रणनीति और उसके जवाब पर भी विचार हो सकता है। संसदीय कार्य मंत्री ने संसद को 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक फिर बुलाने का सरकारी प्रस्ताव बताया है।
तीन दिसंबर तक क्या तय होगा?
Parliament Special Session की तारीखें अब साफ हैं। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को होगी। राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी। सत्र 3 दिसंबर को खत्म हो सकता है।
यह खबर क्यों जरूरी है
लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी का सवाल देश की आधी आबादी से जुड़ा है। परिसीमन से सीटों का बंटवारा तय होता है, यानी हर राज्य की आवाज संसद में कितनी होगी, यह भी इसी से जुड़ा है। दो तिहाई बहुमत की शर्त संविधान संशोधन को आसान नहीं बनाती। इसलिए हर दल की भूमिका अहम है। पाठक के लिए यह जानना जरूरी है कि संसद में कौन किस तरफ खड़ा होता है।
FAQ:
- संसद का विशेष सत्र कब से शुरू होगा?
लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को बुलाने का प्रस्ताव है। राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को खत्म हो सकती है। - परिसीमन बिल पास कराने के लिए सरकार को कितने वोट चाहिए?
दो तिहाई बहुमत के लिए 360 वोट चाहिए। एनडीए के पास 320 से ज्यादा सांसद बताए गए हैं। सरकार को करीब 40 और वोट की जरूरत होगी। - अप्रैल में विधेयक का क्या हुआ था?
विधेयक को लोकसभा में दो तिहाई बहुमत नहीं मिला था। 298 सांसदों ने पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट दिया। सरकार 54 वोट पीछे रह गई।