Big Concern | आखिर कब तक बिलबिलाते रहेंगे समाज के ये बदबूदार कीड़े ?
The Sootr | Feb 18, 2025, 14:46 IST
असल में हाल ही एक खबर आई थी कि एक बच्चे को बेहद गंभीर बीमारी थी और उसकी जान बचाने के लिए उसे 16 करोड़ रूपए का एक इंजेक्शन लगवाना जरूरी था... लोगों की मदद से बच्चे को इतना मंहगा इंजेक्शन लगाया गया है... अब सोचने वाली बात ये है कि आखिर इस दो कौड़ी के कॉमेडियन की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि एक पब्लिक शो में यानी लोगों के सामने वो ये सब गंदगी मुंह से निकालने की हिम्मत जुटा पाया... जब वो अपने शो में ये सब बकवास कर रहा था तब किसी ने भी उसको रोका क्यों नहीं... उसकी इस बेहयाई पर टोंका क्यों नहीं... इस घटिया कीड़े का विरोध क्यों नहीं किया... इस घटियापन के लिए जितना ये जिम्मेदार है उतने ही हम और आप भी जिम्मेदार हैं... मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं... ये समझाने के लिए आपको न्यूयॉर्क की एक अदालत में हुई घटना के बारे में बताता हूं... न्यूयार्क में एक मशहूर जज थे... उनका नाम था- ला गाडिया... वो अपनी दयालुता... ईमानदारी और निष्पक्षता के लिए जाने जाते थे... एक बार उनकी अदालत में एक केस आया... एक बच्चे पर रोटी चुराने का आरोप लगा था... बच्चे ने बयान में बताया कि वो और उसका परिवार कई दिनों से भूखा था और उसके पास चोरी करके पेट भरने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता था ही नहीं... जज गाडिया ने केस को तफ्सील से सुना और बच्चे पर चोरी करने के संगीन आरोप में दस डॉलर का जु्र्माना लगा डाला... साथ ही उन्होंने ना केवल बच्चे का जुर्माना तत्काल अपनी जेब से भरा बल्कि अदालत में मुकदमा सुनने आए लोगों पर भी आधा डॉलर का जुर्माना लगाते हुए कहा कि चोरी के लिए जितना ये बच्चा जिम्मेदार है उतना ही जिम्मेदार हमारा समाज भी है... क्योंकि ये बच्चा एक ऐसे कठोर और निर्मम समाज में रहने का संगीन जुर्म करता है जिसमें उसे रोटी चोरी करनी पड़ती है... क्या हम भी इन दिनों ऐसे ही समाज में नहीं रह रहे हैं... क्या हम भी एक ऐसे ही निर्मम समाज का निर्माण नहीं कर रहे हैं... एक ऐसा समाज जिसमें गलत को मान्यता दी जा रही है... एंडोर्स किया जा रहा है... सिर्फ एंडोर्स ही नहीं किया जा रहा... बल्कि ग्लोरीफाय भी किया जा रहा है... तभी तो अपराधी आधारहीन अचंभे... नैतिक रूप से पतित... गिरे हुए... घटिया लोगों को भी हमारा समाज पूरी शिद्दत से सम्मान दे रहा है... प्रतिष्ठा दे रहा है... ओहदा दे रहा है... और उनकी हैसियत के खिलाफ जाकर उनको ग्लोरी फाय कर रहा है... सोचिएगा जरूर... क्या इस सबके लिए हम भी जिम्मेदार हैं...

#RanveerAllahbadia #samayraina #Beerbiceps #indiasgotlatent #jaipur #FIR #news #TheSootr

---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

#hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें