विदेशी तस्करों से Jabalpur में पहुंच रहा सोना | New Poddar Jewellers से 74 लाख का सोना बरामद
The Sootr | Published:
पूरे प्रदेश में सराफा कारोबार के लिए अहम स्थान रखने वाले जबलपुर में अब विदेशों से भी सोना पहुंच रहा है, इसी मामले में कस्टम विभाग ने कार्यवाही करते हुए जबलपुर के सराफा कारोबारी और तस्करों की सांठगांठ का खुलासा किया है। सोने की तस्करी के मामले में जबलपुर के न्यू पोद्दार ज्वेलर्स में 74 लाख रुपए के सोने की बरामदगी की गई है, इसके अलावा चांदी और पौने तीन लाख रुपए की नगदी भी जब्त की गई है।