Indore | बजरबट्टू सम्मेलन में फलाहारी बाबा के रूप में नजर आए मंत्री Kailash Vijayvargiya
The Sootr | Mar 19, 2025, 14:17 IST
इंदौर में रंगपंचमी से पहले बजरबट्टू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जो की हर साल शहरभर में धूमधाम से मनाया जाता है...लेकिन इस बार सभी की नजरें मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के गेटअप पर टिक गई.... और जब वे मेकअप रूम से बाहर आए, तो उनका गेटअप देखकर सभी चौंक गए... कैलाश विजयवर्गीय चेहरे पर लंबी दाढ़ी, हाथों में त्रिशूल लेकर शोभायात्रा में नजर आए....इस बार उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ की संस्कृति और एकता को दर्शाते हुए श्री पितरेश्वर धाम के फलाहारी बाबा का रूप अपनाया। बता दे कि ये पहली बार नहीं है कैलाश विजयवर्गीय हर साल इस सम्मेलन में एक नए गेटअप में नजर आते हैं... इस बार उन्होंने महामंडलेश्वर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो पूरे शहर में चर्चा का बन गया... इसके बाद, वे फाग यात्रा में राधा कृष्ण रास नृत्य और रासलीला करते हुए विशेष रथ पर शामिल हुए, जो इंदौर के रंगपंचमी उत्सव की रंगीनता को और भी बढ़ा गया.... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इससे पहले वे सचिन तेंदुलकर, यमराज, चाचा चौधरी, भगवान विष्णु, चाणक्य जैसे कई किरदारों में नजर आ चुके हैं, और हर बार उनका रूप इंदौरवासियों के बीच खास चर्चा का विषय बन जाता है.... इस मौके पर मंत्री विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इंदौर तो त्योहारों का शहर है....यहां रंगपंचमी उत्सव एक खास अंदाज में मनाया जाता है, जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और बिना किसी भेदभाव के शुभकामनाएं देते हैं....इस बार के आयोजन के प्रमुख संयोजकों में अशोक चौहान चांदू, भूपेन्द्र सिंह केसरी और गिरीश जैन जैसे लोग शामिल थे, जिन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबर में अपडेट जारी है...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

#indorenews #bajarbattu #sammelan #kailashvijayvargiya #madhyapradesh #holi #rangpanchami #indorerangpanchami #mantrikailash #mohanyadav #bjp
---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

#hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg