करवा चौथ की अनोखी रौनक, न्यू क्लेक्शन्स पर टूट पड़ती हैं महिलाएं, जानिए बाजार में क्यों छा जाता है करवाचौथ का रंग

Aman Vaishnav | Oct 06, 2025, 15:05 IST
1 / 8
बाजार से गोटा-पत्ती लेना
Aman vaishnav (63)
Image credit : Aman Vaishnav
करवा चौथ के लिए महिलाएं बाजार से गोटा-पत्ती, रंग-बिरंगे लेस और अन्य सजावट का सामान खरीदती हैं। वे फिर एक साथ बैठकर, पूरी श्रद्धा के साथ अपनी पूजा की थालियां और करवा सजाती हैं।
2 / 8
छलनी और करवा
Aman vaishnav (58)
Image credit : Aman Vaishnav
आस्था की पहली खरीदारी (छलनी और करवा) बाजार में नई-नवेली दुल्हनें सबसे पहले अपने पहले व्रत के लिए छलनी और मिट्टी का करवा चुनती हैं।
3 / 8
चूड़ियों की दुकान पर भीड़
Aman vaishnav (60)
Image credit : Aman Vaishnav
चूड़ियों की दुकानों पर लाल और हरे रंगों की खनक सुनाई देती है। (Karwa Chauth Images) महिलाएं अपनी बाहों में सुहाग के प्रतीक चूड़ियों का गुच्छा भरवाकर त्योहार के उल्लास को बढ़ाती हैं।
4 / 8
पति का सप्राइज गिफ्ट
Aman vaishnav (64)
Image credit : Aman Vaishnav
करवा चौथ से पहले पति अपनी पत्नी के लिए गहने जैसा खास उपहार चुन रहे होते हैं। यह खरीदारी सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि पत्नी के प्रति केयर का एहसास कराती है।
5 / 8
पसंदीदा साड़ी की खरीददारी
Aman vaishnav (61)
Image credit : Aman Vaishnav
करवा चौथ पर, हर दुल्हन अपनी सबसे खास साड़ी लेने के लिए दुकान पर जाती है। वह हर रंग और डिजाइन को यह सोचकर देखती है कि चांद की रोशनी में वह साड़ी में कितनी सुंदर लगेगी।
6 / 8
पति के नाम की मेंहदी
Aman vaishnav (62)
Image credit : Aman Vaishnav
बाजार में लगी मेहंदी की स्टॉलों पर महिलाएं अपने पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी का हर गहरा रंग उनके गहरे प्यार और अटूट बंधन को दर्शाता है।
7 / 8
करवा चौथ की रौनक
Aman vaishnav (57)
Image credit : Aman Vaishnav
lifestyle: करवा चौथ आते ही बाजारों में चारों ओर रोशनी और प्रेम की रौनक छा जाती है, जहां नई दुल्हनें अपने पहले व्रत के लिए खास खरीदारी करती नजर आती हैं। वे बड़ी श्रद्धा से पहली छलनी चुनती हैं, (करवा चौथ व्रत) हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं।
8 / 8
बहू के लिए शॉपिंग
Aman vaishnav (59)
Image credit : Aman Vaishnav
सासू मां बाजार में घूम-घूम कर अपनी बहू के लिए फल, मिठाई और फेनियां (सरगी) बड़े प्यार से खरीदती हैं। यह खरीदारी रिश्तों के आशीर्वाद को दर्शाती है।