मोहन सरकार बढ़ा सकती है Ladli Behna Yojana की राशी | कब और कितना जानने के लिए देखें Video
The Sootr | Mar 03, 2025, 13:08 IST
मध्यप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए हुकुम का इक्का साबित होने वाली लाड़ली बहना योजना को लेकर हम बड़ी खबर लेकर आए हैं...दरअसल सूत्रों के हवाले से पता चला है कि योजना में मिलने वाली राशी 1500 रुपये की जा सकती है.

मध्यप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए हुकुम का इक्का साबित होने वाली लाड़ली बहना योजना को लेकर हम बड़ी खबर लेकर आए हैं...दरअसल सूत्रों के हवाले से पता चला है कि योजना में मिलने वाली राशी 1500 रुपये की जा सकती है....पर कब चलिए इस वीडियो में बताते हैं....एक तरफ तो इस योजना को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है...प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 फरवरी 2025 को देवास में लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1553 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने कहा- अभी बहनों को 1250 रुपए दे रहे हैं। बहनों, तुम चिंता मत करना। धीरे-धीरे कर यह राशि 3000 रुपए होने वाली है। हम आपके खाते में आगे चलकर 3000 रुपए डालेंगे। एमपी में ये योजना लॉन्च हुए दो साल हो चुके हैं, इस दौरान कई मौकों पर सरकार की तरफ से योजना की राशि बढ़ाने की बात हो चुकी है। विपक्ष भी सरकार को इसकी याद दिलाता रहता है। पर अभी तक सरकार ने योजना में मिलने वाली राशी को नहीं बढ़ाया है भले कभी कभी सरकार बहनों को खुश करके 1500 रुपये दे देती है...पर यह परमानेंट कब होगा इसका जवाब फिलहाल सरकार के पास नहीं है...योजना में मिलने वाली राशी को लेकर अब सरकार के उपर प्रेशर भी बनना शुरु हो गया है...



सरकार के उपर प्रेशर क्यों ?



क्योंकि जहां दूसरे राज्यों जैसे की दिल्ली महाराष्ट्र में महिलाओं को एमपी से ज्यादा राशी मिल रही है...मध्यप्रदेश में महिलाओं को 1250 रुपए ही मिल रहे हैं। जिस तरह से बाकी राज्यों के चुनाव में भी योजना ने बीजेपी को फायदा दिया है, उससे लगता है कि बीजेपी उन राज्यों में भी इसे आगे बढ़ाएगी, जहां आगामी दिनों में चुनाव होने वाले हैं।

एमपी सरकार राशि बढ़ाने के वादे से मुकरना नहीं चाहती। सरकार का एक साल पूरा होने पर खुद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा था- जब से सरकार बनी थी, सब कह रहे थे ये योजना चल नहीं पाएगी। सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। हम ये बात जरूर मानते हैं कि इसका लोड पड़ रहा है, लेकिन सरकार अपने आय के साधन भी बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

और अब आते हैं मुद्दे की बात पर की इस योजना की राशी कब बढ़ाई जा सकती है....जैसा की 10 मार्च से मध्यप्रदेश का बजट सत्र शुरू हो रहा है। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि सरकार लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए कर सकती है। इसके लिए बजट में 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जा सकता है।हालांकि, प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वित्त विभाग इसे मंजूरी देगा या नहीं, अभी ये तय नहीं है। ऐसे में सरकार की तरफ से लाड़ली बहनों को पिछली बार की तरह रक्षाबंधन पर तोहफा मिल सकता है। कुल मिलाकर सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि रक्षाबंधन तक लाड़ली बहना योजना की राशी बढ़कर दी जा सकती है....हालांकि देखना ये है कि क्या वित्त विभाग इसकी मंजूरी देता है....या नहीं....

#thesootr #thesootrmpcg #news #hindinews #topnews #latestnews #viralnews #update #newsupdate #important #video #viralvideo #viral #newsheadlines #todaynews #topnews #trending #trend #madhyapradeshnews #madhyapradesh #mpnews #mohanyadav #cmmohanyadav #highlights #newshighlights #trend #trendingnews #cabinetminister #bjp #bjp4mp #congress #jitupatwari #ladelibehnayojana #laadli #ladlibehnayojana #women #womenempowerment
---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें