MP News | भारत की जीत के जश्न पर महू में पथराव, दुकानों में आग लगाई
The Sootr | Mar 10, 2025, 14:18 IST
इंदौर के पास महू में भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन खुशी का ये माहौल अचानक दहशत में बदल गया! जुलूस पर हमला हुआ, सड़कों पर जमकर बवाल कटा, पेट्रोल बम और आगजनी से पूरा इलाका दहल उठा! क्या है इस उपद्रव की पूरी कहानी.

इंदौर के पास महू में भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन खुशी का ये माहौल अचानक दहशत में बदल गया! जुलूस पर हमला हुआ, सड़कों पर जमकर बवाल कटा, पेट्रोल बम और आगजनी से पूरा इलाका दहल उठा! क्या है इस उपद्रव की पूरी कहानी...इस वीडियो में हम आपको बताते हैं....रविवार रात 9 मार्च 2025, जब पूरा देश भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का जश्न मना रहा था, तब महू की गलियों में हिंसा का तांडव मच गया। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए युवाओं का जुलूस जैसे ही जामा मस्जिद वाले मार्ग से गुजरा, अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई! पहले पत्थर चले, फिर पेट्रोल बम फेंके गए, दुकानों में आग लगा दी गई और गाड़ियां तोड़ दी गईं! देखते ही देखते शहर का माहौल जश्न से दहशत में बदल गया!



पुलिस और ग्रामीण एसपी हीतिका बांसल मौके पर पहुंचीं



घटना की जानकारी मिलते ही महू पुलिस और ग्रामीण एसपी हीतिका बांसल मौके पर पहुंचीं और उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू कर दिया! पुलिस ने लाठियां बरसाईं, लेकिन दंगाइयों ने उन पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी!इस हिंसा में 2 घर, 4 दुकानें और एक मैजिक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वीडियो फुटेज में दंगाइयों को गाड़ियों को तोड़ते, दुकानों में आग लगाते और पथराव करते हुए साफ देखा जा सकता है! घटना वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात।
आज सुबह रोज की तरह बाजार खुले हैं ।कलेक्टर आशीष सिंह और ग्रामीण एसपी हितिका घटना स्थल पर नज़र रखे हुए हैं। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना भी सामने आई है....देखना यही है कि घटना का मास्टर माइंड कौन था....इंदौर से विश्वनाथ सिंह की रिपोर्ट

#thesootr #thesootrmpcg #news #hindinews #topnews #latestnews #viralnews #update #newsupdate #important #video #viralvideo #viral #newsheadlines #todaynews #topnews #trending #trend #madhyapradeshnews #madhyapradesh #mpnews #mohanyadav #cmmohanyadav #highlights #newshighlights #trend #trendingnews #cabinetminister #bjp #bjp4mp #congress #jitupatwari #naukari #sarkarinaukari #govtjob #govtjobs
---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें