MPPSC ने कोर्ट विवाद के बाद Assistant Professor परीक्षा स्थगित की
Ujjwal Rai | Feb 28, 2024, 12:13 IST

MPPSC ने कोर्ट विवाद के बाद Assistant Professor परीक्षा स्थगित की


मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी की mppsc इंदौर ने तीन मार्च को होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को रद्द कर दिया है...द सूत्र ने इस बारे में पहले ही खुलासा कर दिया था कि यह परीक्षा मुश्किल में हैं, क्योंकि इसे लेकर जबलपुर हाईकोर्ट और ग्वालियर हाईकोर्ट के अलग-अलग फैसले आ गए हैं। मंगलवार को आयोग दिन भर इंतजार करता रहा कि ग्वालियर हाईकोर्ट में उनकी दायर रिव्यू याचिका पर फैसला उनके पक्ष में आ जाएगा, लेकिन आर्डर देर शाम तक जारी नहीं हुआ।