पटवारी नियुक्ति 100 % रिजल्ट पर | ESB ने CLR को भेजी चयनितों की सूची
Ujjwal Rai | Feb 17, 2024, 15:26 IST

पटवारी नियुक्ति 100 फीसदी रिजल्ट पर | ESB ने CLR को भेजी चयनितों की सूची


पटवारी परीक्षा जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट के बाद अब जीएडी ने भी रिजल्ट को हरी झंडी दे दी है। एक तरफ जहां अभी भी लाखों उम्मीदवार ये आरोप लगा रहे हैं कि पटवारी भर्ती में गड़बड़ी हुई है..वहीं ईसएसबी ने इस मामले पर एक कदम और आगे बढ़ाते हुए रिजल्ट की कॉपी सीएलआर यानी भू अभिलेख कार्यालय ग्वालियर को भेज दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये जो नियुक्तियां होंगी ये पूरे 100 फीसदी पदों पर होंगी... इस पर 87-13 परसेंट का फार्मूला लागू नहीं होगा। इस बात की जानकारी कर्मचारी चयन मंडल के डायरेक्टर षणमुख प्रिया मिश्रा ने खुद द सूत्र को दी है। आपको ये भी बता दें कि सीएलआर ने भी इस रिजल्ट को रिकार्ड पर लेने के साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को उनके जिले से जो भी उम्मीदवार पटवारी की पोस्ट पर सिलेक्ट हुए हैं उनकी लिस्ट के लिए लेटर लिख दिया है।