Mahakal Temple में हुई घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आई सामने
Ujjwal Rai | Mar 29, 2024, 10:16 IST
Mahakal Temple में हुई घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आई सामने
25 मार्च को महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान आग भभक गई थी। इस आगजनी की घटना के कारण 14 लोग झुलस गए थे। इसे लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर मृणाल मीणा और एडीएम अनुकूल जैन को सौंपी थी। कमेटी से 28 मार्च तक रिपोर्ट मांगी गई थी। अब इस घटना की आरंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। हालांकि जांच अभी भी जारी है।