इन आसान तरीकों से मनाएं ईको-फ्रेंडली दिवाली, जो आपके त्योहार को बनाएंगे और भी यादगार

Aman Vaishnav | Oct 14, 2025, 18:44 IST
1 / 8
भारतीय मिठाई
Aman vaishnav (8)
Image credit : Aman Vaishnav
बाजार में बंद पैकेट (ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के तरीके) वाली मिठाइयों से बचें। स्थानीय हलवाई की दुकान से बनी ताजी और भारतीय मिठाईयां (जैसे लड्डू, गुजिया) ही खरीदें।
2 / 8
मिट्टी और चीनी मिट्टी के बर्तन
Aman vaishnav (7)
Image credit : Aman Vaishnav
दिवाली पर तोहफे देने या घर सजाने के लिए भारतीय डिजाइन वाले टेराकोटा (पकी मिट्टी) या सिरेमिक (चीनी मिट्टी) के बर्तन ही खरीदें।
3 / 8
ग्रीन पटाखे ही चुनें
Aman vaishnav (4)
Image credit : Aman Vaishnav
Diwali पर होने वाले हानिकारक और जहरीले प्रदूषण से बचने के लिए साधारण पटाखे छोड़ दें। इनकी जगह Green Crackers ही खरीदें। या आप कम प्रदूषण फैलाने वाले तरीकों से दिवाली मना सकते हैं।
4 / 8
हाथ से बनी गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां
Aman vaishnav (5)
Image credit : Aman Vaishnav
चीन या बाहर से बनी सस्ती मूर्तियों को खरीदना बंद करें। इसके बजाय, अपने बाजार से हाथ से बनाई गई (Handmade) गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदें।
5 / 8
मिट्टी के दीपक
Aman vaishnav (1)
Image credit : Aman Vaishnav
मोमबत्तियों की जगह मिट्टी के दीपक जलाएं। ये खुद गल जाते हैं और कारीगरों को रोजगार भी मिलता है।
6 / 8
फूलों की सजावट
Aman vaishnav (2)
Image credit : Aman Vaishnav
प्लास्टिक की झालरों को हटाकर इस दिवाली 2025 में बाजार से ताजे फूल, खूबसूरत पत्ते और गेंदे की मालाएं खरीदें। ( Be इंडियन-Buy इंडियन ) इन प्राकृतिक चीजों से सजावट करने पर आपका घर पारंपरिक लुक देगा।
7 / 8
घर पर बनी रंगोली
Aman vaishnav (3)
Image credit : Aman Vaishnav
इस बार बाजार से सिंथेटिक या केमिकल वाले रंग न खरीदें। इसके बजाय, प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके रंगोली बनाएं। आप हल्दी, चावल का आटा, कुमकुम या ताजे फूलों की पंखुड़िया इस्तेमाल कर सकते हैं।
8 / 8
सिर्फ भारतीय कपड़े ही खरीदें
Aman vaishnav (6)
Image credit : Aman Vaishnav
इस दिवाली में घर को सजाने या किसी को तोहफा देने के लिए भारतीय खादी के बने कपड़े और पर्दे ही चुनें। भारतीय कपड़ा उद्योग (जैसे कॉटन, सिल्क) के सामानों को प्राथमिकता दें।