5 हजार 717 करोड़ की धोखाधड़ी, CBI ने 5 राज्यों के 14 ठिकानों पर मारा छापा

Ravi Singh | Jun 15, 2024, 17:35 IST
14 locations 5 states
एसकेएस पावर जनरेशन ( सिलतरा ) तथा इस समूह के डायरेक्टर-प्रमोटर्स समेत अलग-अलग कंपनियों के 28 लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर अपने हाथ में ले ली है।

Power Company Scam : सीबीआई ने 5717 करोड़ रुपए के लोन घोटाले ( Loan scam worth Rs 5717 crore ) में एसकेएस पावर जनरेशन ( सिलतरा ) तथा इस समूह के डायरेक्टर-प्रमोटर्स समेत अलग-अलग कंपनियों के 28 लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर अपने हाथ में ले ली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एसकेएस समेत 28 आरोपियों के खिलाफ यूपी के जौनपुर में दर्ज केस पर सीबीआई ने 12 जून को एफआईआर की थी।



इन धाराओं में एफआईआर


रायपुर, मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर तथा त्रिची में शुक्रवार को 14 जगह छापे मारकर सबूत इकट्ठा किए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ सीबीआी ने धारा 120-बी, 420, 467, 468, 471, 474, 476, 506, 507, 511 में एफआईआर की है।




https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc



सीबीआई की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक एसकेएस पावर ( छत्तीसगढ़ ) के डायरेक्टर अनिल महाबीर गुप्ता, अभय कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, महावीर प्रसाद गुप्ता, दीपक गुप्ता, एसकेएस के प्रमोटर-डयरेक्टर, अनीश अनिल गुप्ता (डायरेक्टर एसकेएस स्टील ने पावर मुंबई) और श्रीकृष्णा स्ट्रक्चर्स की डायरेक्टर प्रेमलता गुप्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रीतम बेरिया समेत मुंबई और कोलकाता की आधा दर्जन कंपनियों के 26 लोगों तथा स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधन रोहित पाराशर और जौनपुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक को आरोपी बनाया गया है।



ये खबर भी पढ़ें...



भारत का फिर मिशन मंगल, वैज्ञानिकों ने खोज निकाले तीन क्रेटर्स... इनका नामकरण भी किया



सीबीआई के मुताबिक बिजली उत्पादन-वितरण में लगी एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड पर आरोप है कि कंपनी ने स्टेट बैंक, एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस, पीटीसी इंडिया फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर से 6170 करोड़ रुपए का लोन लिया था और बकाया नहीं चुकाया। इस आधार पर खाते में लगभग 5717 करोड़ रुपए के दोषपूर्ण बकाए की नीलामी की गई। नीलामी एंटविकेलन इंडिया एनर्जी के पक्ष में लगभग 2 हजार करोड़ रुपए पर तय हुई। आरोप यह है कि एंटविकेलन इंडिया एनर्जी दरअसल एसकेएस इस्पात एंड पावर के पते पर ही दर्ज कंपनी है। 2019 में एंटविकेलन का एसकेएस में विलय हो गया।



फंड डायवर्ट करने आपराधिक साजिश की गई


सीबीआई ने यूपी की जिस एफआईआर को अपने हाथ में लेकर जांच शुरू की है, उसमें कहा गया है कि सभी आरोपियों ने आपस में आपराधिक षड़यंत्र कर सदोषपूर्ण लाभ प्राप्त करने के गलत इरादे से डमी/मुखौटा कंपनियों की मदद ली और फर्जी शेयर लेनदेन के जरिए रकम डायवर्ट तथा फंड की राउंड ट्रिपिंग कर दी। यही नहीं, फर्जी कंपनियों के जरिए ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह व बरमूडा के ब्रिटिश विदेशी क्षेत्रों में कथित तौर पर काफी रकम ट्रांसफर कर दी गई। इन सबके दस्तावेजी सबूत इकट्ठा करने के लिए सीबीआई ने 14 जगह छापे मारे और दावा किया कि बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं।



आरोपियों के नाम


  • अनिल महाबीर गुप्ता, निदेशक, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड,
  • अभय कुमार साहू, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड,
  • अशोक कुमार साहू, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड,
  • महावीर प्रसाद गुप्ता, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड,
  • दीपक गुप्ता, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड,
  • अनीश अनिल गुप्ता, निदेशक, मैसर्स एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड मुंबई,
  • प्रेमलता गुप्ता, निदेशक मैसर्स श्री कृष्णा स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर
  • प्रीतम बेरिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट,
  • कंडासामी सुब्बुराज, निदेशक, मैसर्स सीथर लिमिटेड
  • संदीप कुमार गुप्ता, निदेशक लाभेश्वरी एजेंसीज लिमिटेड
  • हंसनाथ यादव, निदेशक लाभेश्वरी एजेंसीज लिमिटेड,
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड, मुंबई,
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड मुंबई,
  • प्रमोटर एवं निदेशक मैसर्स रिवरव्यू सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता,
  • प्रमोटर एवं निदेशक मेसर्स रणभूमि सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता,
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स एवरन्यू सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड,
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स अकेसिया सप्लायर्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता,
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स लाभेश्वरी एजेंसीज लिमिटेड, कोलकाता
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स श्री कृष्णा स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स सिटीविंग्स एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स नॉर्थ वेस्ट कोल कंपनी लिमिटेड, कोलकाता
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स सुगौरी डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स गैबरियल डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स सेथर लिमिटेड, तिरुचिरापल्ली
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स एंबिशन कमोसेल्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • प्रमोटर एवं निदेशक, मैसर्स कॉम्पैक्ट एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता
  • रोहित पाराशर, मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक
  • शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सिविल लाइन्स, जौनपुर

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



ravi kushwah


Tags:
  • 5717 करोड़ रुपए के लोन घोटाले
  • Loan scam worth Rs 5717 crore
  • सीबीआई ने 5717 करोड़
  • Power Company Scam