गौतम अडानी ने खरीदा 1000 करोड़ का जेट, इंटीरियर पर 35 करोड़ खर्च, जानिए क्या है खास

Sanjay Dhiman | Aug 28, 2025, 14:58 IST
Photograph: (the sootr)
भारत के उद्योगपति गौतम अडानी ने 1000 करोड़ रुपए में नया बिजनेस जेट खरीदा है। इस जेट का नाम बोइंग 737 मैक्स 8-बीबीजे (Boeing 737 Max 8-BBJ) है और यह अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित किया गया है।

भारत के उद्योगपति गौतम अडानी ने 1000 करोड़ रुपए में नया बिजनेस जेट खरीदा है। इस जेट का नाम बोइंग 737 मैक्स 8-बीबीजे (Boeing 737 Max 8-BBJ) है और यह अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित किया गया है। इस अत्याधुनिक विमान का इंटीरियर स्विट्जरलैंड में तैयार हुआ है और इसे 35 करोड़ रुपए की लागत से बेहतरीन सुविधाओं से सजाया गया है। इसमें लग्जरी सुइट बेडरूम, प्रीमियम लाउंज, बाथरूम और कॉन्फ्रेंस रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।



विमान में यह है विशेष फीचर्स

अडानी के इस नए विमान का खासियत यह है कि यह लंदन तक बिना किसी रुकावट के उड़ान भर सकता है और अमेरिका व कनाडा तक एक बार ईंधन भरने के बाद पहुंच सकता है। विमान का इंटीरियर इतनी भव्यता से तैयार किया गया है कि यह 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए एक 5 स्टार होटल जैसा अनुभव देता है।



यह खबरें भी पढ़ें...



साहब के लाट साहब बनने की चर्चा, बीजेपी ने क्यों किया गैरों पर करम, अपनों पर सितम और क्या है कैबिनेट विस्तार का अडानी कनेक्शन



छत्तीसगढ़ में शुरु हुआ अडानी भगाओ - छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन, हसदेव कटा तो हाथी का संकट



स्विट्जरलैंड में इंटीरियर की शानदार डिज़ाइन

इस बिजनेस जेट के इंटीरियर को स्विट्जरलैंड के मशहूर डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया है, जिसकी लागत ₹35 करोड़ है। दो साल की कड़ी मेहनत के बाद यह विमान पूरी तरह से तैयार हुआ। इस विमान में बेहतरीन लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है, और इसकी दीवारों पर शानदार कलाकृतियाँ भी देखी जा सकती हैं।



Adani's Luxury Jet: अदानी ने खरीदा 1000 करोड़ का प्राइवेट जेट, इंटीरियर 5 स्टार होटल जैसा - मीडिया


अडानी के पास अब 10 बिजनेस जेट

गौतम अडानी का यह नया विमान उनके पास कुल 10वें जेट का हिस्सा बन गया है। अडानी समूह की कर्णावती एविएशन कंपनी के पास अब कई अंतर्राष्ट्रीय विमान हैं। इनमें अमेरिकी बोइंग-737 सबसे महंगा है। इसके अलावा कनाडा, ब्राजील और स्विस सीरीज के भी विमान शामिल हैं। यह विमान समूह की एविएशन सुविधाओं को और भी बेहतर बना रहे हैं।



अडानी के नए बोइंग जेट की खूबियों को ऐसे समझें शार्ट में



  1. गौतम अडानी ने 1000 करोड़ रुपए में बोइंग 737 मैक्स 8-बीबीजे जेट खरीदा, जिसका इंटीरियर स्विट्जरलैंड में 35 करोड़ रुपए की लागत से डिज़ाइन किया गया है।
  2. यह विमान लंदन तक बिना रुकावट उड़ान भर सकता है और अमेरिका व कनाडा तक एक बार ईंधन भरने के बाद पहुंच सकता है।
  3. अडानी के पास अब कुल 10 बिजनेस जेट हैं, जिनमें बोइंग-737, कनाडा, ब्राजील और स्विस सीरीज के विमान शामिल हैं।
  4. इस विमान में सुइट बेडरूम, प्रीमियम लाउंज और कॉन्फ्रेंस रूम जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं, जो 35 हजार फीट की ऊंचाई पर 5 स्टार होटल के बराबर अनुभव प्रदान करती हैं।
  5. गौतम अडानी इस समय भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 60.3 अरब डॉलर है।

अडानी ने पुराने जेट भी बेचे

अडानी ने इस नए विमान के साथ कुछ पुराने जेट्स को बेचने का निर्णय लिया है। इनमें बी-200, हॉकर्स और चैलेंजर सीरीज के 3 पुराने जेट शामिल हैं। इन जेट्स के बेचे जाने से अडानी के पास अब केवल सबसे आधुनिक और लग्जरी जेट्स हैं, जिनमें बोइंग-737 की सीरीज सबसे प्रमुख है।



भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी

गौतम अडानी इस समय भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 60.3 अरब डॉलर (करीब 5 लाख करोड़ रुपए) है। वे दुनिया के अमीरों की सूची में टॉप 30 में शामिल हैं और ब्लूमबर्ग की लिस्ट में वर्तमान में 21वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी के बाद अडानी की संपत्ति का आंकड़ा सबसे ऊंचा है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



गौतम अडाणी‍





Tags:
  • गौतम अडानी
  • गौतम अडाणी
  • अमेरिका
  • एविएशन कंपनी
  • स्विट्जरलैंड
  • अमेरिकी बोइंग-737
  • 5 स्टार होटल