जुलाई से मोबाइल चलाना होगा महंगा, Jio एयरटेल के बाद Vi ने भी बढ़ाई दरें

Deeksha Nandini Mehra | Jun 29, 2024, 08:01 IST
vi plan hike
रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया यानी VI ने भी अपने प्रीपेड प्लान की दरें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने अपने टैरिफ की दरें 20 प्रतिशत तक बढ़ाई हैं।

Vodafone idea Tariff Hike : मोबाइल फोन चलाना अब महंगा होने वाला है। जुलाई से तीन बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने टैरिफ प्लान की दरें बढ़ा दी हैं। रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने भी मोबाइल टैरिफ प्लान में 20% तक बढ़ोतरी की है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी। Vi की नई दरें 4 जुलाई से लागू होंगी।



Vi के रिचार्ज प्लान की बढ़ी दरें

VI का अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 4 जुलाई से 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा मिलता है। वहीं, 269 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा रोजाना मिलता है।



ये खबर पढ़िए ...जियो का रिचार्ज महंगा, 239 रुपए वाला प्लान अब 299 में



वहीं इसका एनुअल प्लान 2899 रुपये का है। इसकी कीमत बढ़ने के बाद यह प्लान 3499 रुपये का हो गया है। इस प्लान की वैधता 365 दिन है। इसमें प्रतिदिन 1.5GB का डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली के 100 एसएमएस मिलते हैं।



6483831c-b23


जियो- एयरटेल के भी महंगे हुए रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो ने सबसे पहले टैरिफ की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। इसके बाद एयरटेल ने अपनी कीमतें बढ़ाई। दोनों कंपनियों के प्रीपेड प्लान की नई कीमतें 3 जुलाई से लागू होने वाली हैं।



ये खबर पढ़िए ...जियो के बाद एयरटेल के रिचार्ज हुए महंगे, 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान अब 199 में



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • mobile Tariff Hike
  • Vi Tariff Hike
  • VI Recharge
  • VI रिचार्ज महंगा