जियो के बाद एयरटेल के रिचार्ज हुए महंगे, 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान अब 199 में
Amresh Kushwaha | Published:
अब Airtel भी महंगा
एयरटेल ने सभी तरह के प्लान की दरों में 21 परसेंट तक का इजाफा किया है। एयरटेल ने कुल मिलाकर 15 रिचार्ज प्लान की दरें बढ़ाई हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान, डेली डेटा प्लान और डेटा वाउचर शामिल है।
Mobile Tariff Hike : यदि आप एयरटेल (Airtel) की सिम ( SIM Card ) इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको जोर का झटका लगने वाला है। भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के बाद मोबाइल टैरिफ में 10 से 21 परसेंट तक बढ़ोतरी की घोषणा की है।
सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कहा कि वह 3 जुलाई 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी।
ये खबर भी पढ़िए...जियो का रिचार्ज महंगा, 239 रुपए वाला प्लान अब 299 में
एयरटेल ने कहा कि उसका मानना है कि भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से मजबूत बिजनेस मॉडल को सक्षम करने के लिए एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी, ARPU 300 रुपए से ऊपर होना चाहिए। हम एंट्री लेवल प्लान में 70 पैसे प्रति दिन की बढ़ोतरी कर रहे हैं।
एयरटेल की रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी करने के चलते आज उसका शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,536 रुपए का स्तर छुआ। हालांकि, अभी ये 0.46% की गिरावट के साथ 1,467 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस साल शेयर 44% चढ़ा है।
ये खबर भी पढ़िए...आइसक्रीम में मिली उंगली आखिर किसकी, DNA रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान
डेली डेटा प्लान
डेटा वाउचर
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कहा कि वह 3 जुलाई 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी।
ये खबर भी पढ़िए...जियो का रिचार्ज महंगा, 239 रुपए वाला प्लान अब 299 में
मजबूत बिजनेस मॉडल के लिए ARPU 300 रुपए से ऊपर जरूरी
रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा एयरटेल का शेयर
ये खबर भी पढ़िए...आइसक्रीम में मिली उंगली आखिर किसकी, DNA रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अब देने होंगे इतने दाम
- 28 दिन वाले 197 रुपए के प्लान के लिए 199 रुपए देने होंगे।
- 84 दिन वाले 455 रुपए के प्लान के लिए 509 रुपए देने होंगे।
- 365 दिन वाले 1799 रुपए के प्लान के लिए 1999 रुपए देने होंगे।
डेली डेटा प्लान
- 28 दिन वाले 265, 299, 359 और 399 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए कंपनी अब यूजर्स से क्रमशः 299, 349, 404 और 449 रुपए देने होंगे।
- 56 दिन वाले 479 और 549 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए कंपनी अब यूजर्स से क्रमशः 579 और 649 रुपए देने होंगे।
- 84 दिन वाले 719 और 839 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए कंपनी अब यूजर्स से क्रमशः 859 और 979 रुपए देने होंगे।
- 365 दिन वाले 2999 रुपए के प्लान के लिए 3599 रुपए देने होंगे।
डेटा वाउचर
- 1 दिन के 1GB के लिए 19 रुपए के प्लान के लिए 22 रुपए देने होंगे।
- 1 दिन के 2GB के लिए 29 रुपए के प्लान के लिए 33 रुपए देने होंगे।
- मौजूदा प्लान वैलिडिटी के 4GB के लिए 65 रुपए के प्लान के लिए 77 रुपए देने होंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj