एअर इंडिया की नई पॉलिसी: ज्यादा वजन वाले केबिन क्रू की कटेगी सैलरी, फ्लाइट से भी होंगे बाहर

Anjali Dwivedi | Mar 22, 2026, 15:03 IST
air-india-cabin-crew
एअर इंडिया एक मई से केबिन क्रू के लिए नई फिटनेस पॉलिसी ला रही है। ज्यादा वजन या हाई BMI होने पर क्रू को ड्यूटी से हटाया जाएगा और उनकी सैलरी भी रोकी जा सकती है। जानें क्या हैं नए BMI नियम।

एअर इंडिया के केबिन क्रू के लिए अब उड़ान भरना सिर्फ सर्विस का नहीं, बल्कि सख्त फिटनेस का भी मामला होने वाला है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन ने अपने स्टाफ के लिए एक नई हेल्थ और फिटनेस पॉलिसी तैयार की है।



इस नए फरमान के बाद उन क्रू मेंबर्स की चिंता बढ़ गई है जिनका वजन तय मानकों से थोड़ा भी ज्यादा है, क्योंकि इसका सीधा असर अब उनकी जेब और ड्यूटी रोस्टर पर पड़ने वाला है।



फिट नहीं तो सैलरी में कटौती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एअर इंडिया के ये नए नियम एक मई से लागू होने जा रहे हैं। नई पॉलिसी के तहत क्रू मेंबर्स की योग्यता को उनके बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और फंक्शनल फिटनेस टेस्ट से जोड़ा गया है।



अगर कोई क्रू मेंबर तय वजन सीमा से बाहर पाया जाता है, तो उसे न केवल फ्लाइट ड्यूटी से हटाया जा सकता है, बल्कि उसकी सैलरी भी काटी जा सकती है। एयरलाइन का मकसद क्रू को एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए प्रेरित करना है।



किसे माना जाएगा फिट और कौन होगा ओवरवेट?

पॉलिसी में वजन को लेकर साफ स्टैंडर्ड्स तय किए गए हैं-



  • नॉर्मल रेंज: 18 से 24.9 के बीच के BMI को सबसे आदर्श माना जाएगा।
  • अंडरवेट: 18 से कम BMI वालों को मेडिकल जांच और फिटनेस असेसमेंट पास करने के बाद ही अनुमति मिलेगी।
  • ओवरवेट: जिनका BMI 25 से 29.9 के बीच है, उन्हें ओवरवेट माना जाएगा। इन्हें काम करने के लिए फंक्शनल असेसमेंट पास करना अनिवार्य होगा।
  • मोटापा: 30 या उससे ज्यादा BMI वाले क्रू मेंबर्स को मोटापे की कैटेगरी में रखा जाएगा, जिसे एयरलाइन बिल्कुल स्वीकार नहीं करेगी।

बिना वेतन के रहना पड़ सकता है घर

नियमों का उल्लंघन करने वाले या अनफिट पाए जाने वाले क्रू मेंबर्स के खिलाफ airlines ने कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। जिन सदस्यों का वजन कम या ज्यादा होगा, उन्हें तुरंत रोस्टर से बाहर कर दिया जाएगा।



अगर वे फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें तब तक बिना वेतन रखा जाएगा जब तक कि वे तय स्टैंडर्ड हासिल नहीं कर लेते। वहीं, मोटापे की श्रेणी में आने वाले सदस्यों का वेतन तुरंत रोक दिया जाएगा और उन्हें एक समय-सीमा के अंदर खुद को फिट करना होगा।



तैयार हो जाइए बेहतर फिटनेस के लिए

AIR India ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में स्पष्ट किया है कि शुरुआती दौर का लक्ष्य जागरूकता बढ़ाना है। कंपनी ने कहा कि यह मौजूदा पॉलिसी भविष्य में आने वाली और भी बेहतर फिटनेस स्टैंडर्ड वाली पॉलिसी की एक तैयारी है। गौर करने वाली बात यह है कि ये नियम न केवल पुराने केबिन क्रू पर, बल्कि अभी ट्रेनिंग ले रहे नए बैच पर भी समान रूप से लागू होंगे।



ये खबरें भी पढ़िए...



डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ सरकार सख्त, व्हाट्सएप डिवाइस ID को ब्लॉक करने के दिए आदेश



Transgender Rights Bill 2024: पहचान की एक और लड़ाई…



31 मार्च की डेडलाइन से पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



मोबाइल डेटा टैक्स पर सरकार की नजर? हर GB डेटा पर ₹1 अतिरिक्त शुल्क लगाने की चर्चा







Tags:
  • airlines
  • केबिन क्रू
  • एयरलाइन
  • एअर इंडिया
  • air india