अमेरिका बुला रहा है… डोनाल्ड ट्रंप देने वाले हैं गोल्डन वीजा, बस करना होगा ये काम

Raj Singh | Feb 26, 2025, 15:34 IST
thesootr
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 फरवरी को नए 'गोल्ड कार्ड' वीजा का प्रस्ताव रखा है। इस वीजा के तहत निवेशक 5 मिलियन डॉलर के निवेश के साथ अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने देश में वीजा पॉलिसी (visa policy) में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत, निवेशकों के लिए मौजूदा EB-5 वीजा को बदलकर एक नया 'गोल्ड कार्ड' वीजा पेश किया जाएगा। यह नया वीजा 5 मिलियन डॉलर (लगभग 44 करोड़ रुपए) के निवेश के साथ अमेरिकी नागरिकता प्रदान करेगा। ट्रंप ने इस बदलाव के बारे में मंगलवार (25 फरवरी) को घोषणा की, और इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी बताया।



गोल्ड कार्ड' वीजा की विशेषताएं

ये भी खबर पढ़ें... अमेरिका से डिपोर्ट हुए अप्रवासी भारतीय का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा, 112 लोगों की घर वापसी



1990 से चला आ रहा था EB-5 वीजा

EB-5 वीजा 1990 में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पेश किया गया था। इसका उद्देश्य विदेशी निवेश को बढ़ावा देना था। इस वीजा के तहत निवेशकों को 1 मिलियन डॉलर (8.3 करोड़ रुपए) का निवेश करने पर अमेरिकी नागरिकता मिलती थी, बशर्ते वह निवेश 10 या उससे अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता हो। अब इसे बदलकर 'गोल्ड कार्ड' वीजा लाया जा रहा है, जिसका निवेश की मात्रा अधिक होगी और इससे जुड़ी धोखाधड़ी को भी खत्म किया जाएगा।



'गोल्ड कार्ड' वीजा से धोखाधड़ी पर काबू

कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटकनिक (Howard Latkink) ने जानकारी दी कि 'गोल्ड कार्ड' वीजा जल्द ही EB-5 वीजा की जगह लेगा। यह नया वीजा धोखाधड़ी और फिजूलखर्ची (Fraud and Waste) को समाप्त करने के उद्देश्य से लाया गया है। साथ ही, इससे निवेशकों को आसानी से अमेरिकी नागरिकता का रास्ता मिलेगा।



ये भी खबर पढ़ें... अमेरिका में कैसे करें पढ़ाई ? स्कॉलरशिप से लेकर एडमिशन तक, जानें सभी डिटेल्स



विश्वभर में लोकप्रिय हैं 'गोल्डन वीजा'

'गोल्डन वीजा' (Golden Visa) की अवधारणा दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। हेनले एंड पार्टनर्स (Henley & Partners) की रिपोर्ट के अनुसार, 100 से ज्यादा देशों में अमीर व्यक्तियों को 'गोल्डन वीजा' की पेशकश की जाती है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, स्पेन, ग्रीस, माल्टा, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इटली जैसे देशों का नाम शामिल है।



ये भी खबर पढ़ें... अमेरिका से 487 अवैध भारतीय प्रवासी होंगे डिपोर्ट, सरकार ने कहा, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं



ट्रंप का 'गोल्ड कार्ड' वीजा पर विश्वास

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस नए वीजा कार्यक्रम को लेकर कई सकारात्मक टिप्पणियां कीं। उनका मानना है कि यदि संघीय सरकार 1 करोड़ 'गोल्ड कार्ड' वीजा बेचती है तो इससे बजट घाटे में कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से संपन्न और प्रतिभाशाली लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जो अपने देश में नई प्रतिभाओं को लाने के इच्छुक होंगे।



ट्रंप का वीजा प्रस्ताव और नागरिकता के मुद्दे

हालांकि नागरिकता के लिए योग्यताओं को तय करने का अधिकार अमेरिकी कांग्रेस (Congress) के पास है, लेकिन ट्रंप का कहना है कि इस 'गोल्ड कार्ड' वीजा के लिए कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Donald Trump
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिका
  • अमेरिकी कांग्रेस समिति
  • हिंदी न्यूज
  • गोल्डन वीजा
  • Golden Visa