अमेरिका से डिपोर्ट हुए अप्रवासी भारतीय का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा, 112 लोगों की घर वापसी

Jitendra Shrivastava | Feb 16, 2025, 23:12 IST
Share
thesootr
america-deportation-indians-third-batc Photograph: (thesootr)

अमेरिका से अवैध प्रवासियों का तीसरा बैच अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 फरवरी की रात 10 बजे पहुंचा। C-17 A ग्लोबमास्टर विमान में 112 लोग लौटे, जिनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं।

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की वतन वापसी जारी है। 16 फरवरी को अमेरिका से तीसरा बैच अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा, जिसमें 112 भारतीय नागरिक शामिल थे। इनमें हरियाणा, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। इससे पहले 10 फरवरी को 116 और 5 फरवरी को 104 भारतीयों को वापस भेजा गया था।

डिपोर्ट किए गए लोगों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर भेजा गया, लेकिन कुछ लोगों को आपराधिक मामलों के कारण हिरासत में लिया गया है। इस मामले पर पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार में तकरार भी देखने को मिली।

अमेरिका से लौटे 112 भारतीय, पूछताछ जारी

अमेरिकी C-17 A ग्लोबमास्टर विमान रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 नागरिक थे। अन्य राज्यों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से 2-2 लोग शामिल थे। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के 1-1 नागरिक भी डिपोर्ट हुए। इमिग्रेशन अधिकारियों ने सभी से पूछताछ की, जिससे उन्हें बाहर आने में 3-4 घंटे लगे। हरियाणा-पंजाब के लोगों के लिए बसें भेजी गईं। हरियाणा सरकार ने वॉल्वो बसें भेजीं, जिससे लोग अपने घर जा सकें। पंजाब सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए विशेष बसें लगाईं।

ये खबरें भी पढ़ें...

अवैध अप्रवासी भारतीय का दूसरा विमान फिर पंजाब में उतारने को लेकर तू-तू मैं-मैं

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने इंदौर की जमकर की तारीफ, अप्रवासी भारतीय को दिया आमंत्रण, देखें वीडियो

अमेरिका से अब तक 220 भारतीय डिपोर्ट

5 फरवरी को 104 भारतीय डिपोर्ट हुए। 10 फरवरी को 116 लोगों का दूसरा बैच आया। 16 फरवरी को 112 लोगों का तीसरा बैच पहुंचा। अब तक कुल **220 भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है। अमेरिकी अधिकारियों ने डंकी रूट (अवैध रास्ते) से पहुंचे लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकतर लोग गलत दस्तावेजों से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अमेरिका में अवैध रूप से रहने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण इन्हें डिपोर्ट किया गया।

हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़े भारतीय, दर्दनाक अनुभव

डिपोर्ट किए गए होशियारपुर के दलजीत सिंह ने बताया कि उनके हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां थीं। महिलाओं और बच्चों को छोड़कर सभी पुरुषों को इसी स्थिति में लाया गया। पटियाला पुलिस ने दो भाइयों संदीप और प्रदीप को हिरासत में लिया, क्योंकि वे 2023 के कत्ल केस में शामिल थे। अमेरिकी अधिकारियों ने डिपोर्ट किए गए लोगों की पूरी जांच के बाद भारत भेजा।

ये खबरें भी पढ़ें...

अमेरिका से 112 भारतीय डिपोर्ट, तीसरा बैच अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा

भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें इसकी पूरी डिटेल्स

डिपोर्ट हुए भारतीयों पर सियासत शुरू

पिछली बार जब 116 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था, तब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा कि जब सबसे ज्यादा 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात से थे, तो विमान को अहमदाबाद या अंबाला की जगह पंजाब में क्यों उतारा गया? हालांकि, इस बार सबसे ज्यादा 65 लोग पंजाब से थे, इसलिए सरकार ने चुप्पी साध ली।

पंजाब के मंत्री एयरपोर्ट पहुंचे, हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे। धालीवाल ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा ने अपने लोगों को लेने के लिए कैदियों वाली बस भेजी, जबकि पंजाब ने बेहतर बसों की व्यवस्था की। हरियाणा सरकार का कोई मंत्री या विधायक एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा।

Tags:
  • अमेरिका
  • अमृतसर
  • अप्रवासी भारतीय
  • डिपोर्ट
  • तीसरा बैच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती