भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें इसकी पूरी डिटेल्स
Kaushiki | Published:
INDIAN AIR FORCE
भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु स्पोर्ट्स इनटेक 2025 के तहत खिलाड़ियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ये भर्ती 13 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर चलेगी। ट्रायल 10-12 मार्च 2025 को आयोजित किए जाएंगे।
भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु स्पोर्ट्स इनटेक 02/2025 के तहत खिलाड़ियों के लिए भर्ती की नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये उन युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है, जो देश की सेवा के साथ-साथ अपने खेल कौशल को भी एक नई ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों के ट्रायल 10 से 12 मार्च 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025
रिक्रूटमेंट ट्रायल की तिथि: 10-12 मार्च 2025
भारतीय वायुसेना इस भर्ती के तहत कई खेलों के खिलाड़ियों को अवसर दे रही है। इनमें
इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष (Bachelor) अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक:
उम्मीदवारों को इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) द्वारा मान्यता प्राप्त जूनियर या सीनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in अधिसूचना में देख सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
Important Dates
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025
रिक्रूटमेंट ट्रायल की तिथि: 10-12 मार्च 2025
आयु सीमा (Age Limit)
- आयु सीमा: उम्मीदवार का जन्म 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। यदि चयनित अभ्यर्थी सभी ट्रायल पास कर लेते हैं, तो उनकी अधिकतम उम्र 21 वर्ष तक मान्य होगी।
- न्यूनतम हाइट: 152 सेमी।
- वजन: हाइट के अनुसार संतुलित होना चाहिए।
- छाती: न्यूनतम 77 सेमी होनी चाहिए, जिसमें 5 सेमी का विस्तार (Expansion) जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें..
किन खेलों के लिए होगी भर्ती
- एथलेटिक्स
- क्रिकेट
- बॉक्सिंग
- बास्केटबॉल
- साइकिल पोलो
- साइकिलिंग
- फुटबॉल
- जिम्नास्टिक
- हैंडबॉल
- हॉकी
- लॉन टेनिस
- स्क्वैश
- स्विमिंग/डाइविंग
- कबड्डी
- शूटिंग
- वॉलीबॉल
- वाटर पोलो
- वेटलिफ्टिंग,
- रेस्लिंग और...
- वुशु जैसे खेल शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
- साइंस स्ट्रीम: 10+2 या समकक्ष परीक्षा में मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषय के साथ न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।
- अन्य स्ट्रीम: किसी भी विषय से 10+2 या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक जरूरी हैं।
- इंजीनियरिंग डिप्लोमा या वोकेशनल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि उन्होंने फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।
ये खबर भी पढ़ें..
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
- अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान ये दस्तावेज साथ लाने होंगे:
- 10 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जो नोटिफिकेशन जारी होने के 10 दिन से अधिक पुराने न हों।
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट (ओरिजिनल और चार स्वप्रमाणित फोटोकॉपी)।
- स्पोर्ट्स अचीवमेंट सर्टिफिकेट (चार फोटोकॉपी और ओरिजिनल)।
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट (OBC/ST/SC/EWS के लिए प्रमाणपत्र)।
- यदि अभ्यर्थी पहले से ही वायुसेना/आर्मी या किसी सरकारी संस्थान में कार्यरत हैं, तो NOC सर्टिफिकेट।
- बॉडी टैटू सर्टिफिकेट और PFT/MT अंडरटेकिंग फॉर्म।
कैसे करें आवेदन (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
- ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- "Agniveer Vayu Sports Intake 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।
इस भर्ती के लिए आवेदन क्यों करें
- भारतीय वायुसेना में खेल-कूद के साथ सम्मानजनक करियर बनाने का मौका।
- सरकारी नौकरी के साथ आकर्षक वेतन और सुविधाएं।
- देश की सेवा करने का गौरवशाली अवसर।
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha