क्या आपको भी चाहिए हाई सैलरी जॉब्स, ये नौकरियां दे सकती हैं लाखों का पैकेज
Kaushiki | Published:
jobs 2025
क्या आप जानते हैं कि कुछ नौकरियां हैं जो लाखों-करोड़ों के पैकेज तक पहुंचा सकती हैं? जानिए उन टॉप 5 हाई सैलरी जॉब्स के बारे में, जो आज के युवाओं के लिए सुनहरा मौका हैं!
आज के समय में युवा पीढ़ी यानी जेन जेड (GEN-Z) और मिलेनियल्स (Millennials) ट्रेडिशनल नौकरियों से हटकर नए और बेहतर करियर विकल्पों की तलाश में रहते हैं। वे ऐसी नौकरियां चुनना चाहते हैं जो उन्हें न केवल ऊंची सैलरी बल्कि नई स्किल्स और सीखने के अवसर भी दें। फोर्ब्स (Forbes) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में युवाओं के लिए इन 5 सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियों की सूची जारी की गई है, जिन्हें अपनाकर आप लाखों-करोड़ों के पैकेज तक पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में विस्तार से।
डेटा साइंटिस्ट की नौकरी आज के दौर में सबसे ज्यादा डिमांड में है। ये रोल उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनके पास समस्या समाधान(problem solution), गणितीय (mathematical) और कोडिंग (coding) की स्किल्स होती हैं। डेटा साइंटिस्ट बड़े डेटा सेट्स का एनालिसिस कर ट्रेंड्स का पता लगाते हैं। वो भविष्य के निर्णय लेने में मददगार मॉडल्स तैयार करते हैं। इस जॉब में आपको उच्च स्तर का तकनीकी ज्ञान और डेटा हैंडलिंग की महारत होनी चाहिए।
मेडिकल फील्ड में रजिस्टर्ड नर्सों की हमेशा से अधिक मांग रही है। बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल चैलेंजेस के कारण ट्रैवल नर्सिंग एजेंसियों से जुड़ी नर्सों को दुनिया भर में काम के मौके मिल रहे हैं। ये प्रोफेशन स्थिरता, सुरक्षा और आकर्षक सैलरी दे सकता है। इसके लिए आपको नर्सिंग में डिग्री और लाइसेंस की जरूरत होती है।
मार्केटिंग मैनेजर का कार्य कंपनियों के प्रोडक्ट्स और सेवाओं के प्रचार-प्रसार (Advertisement) की योजना बनाना होता है। वे मार्केट रिसर्च टीम और प्रोडक्ट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर नई मार्केटिंग स्ट्रेटेजी तैयार करते हैं। इस भूमिका में आपके पास क्रिएटिव सोच, नेतृत्व क्षमता (leadership ability) और मार्केट की गहरी समझ होनी चाहिए। इस क्षेत्र में एक्सपीरियंस के साथ हाई सैलरी के मौके मिलते हैं।
कॉर्पोरेट रिक्रूटर का कार्य कंपनियों के लिए योग्य कर्मचारियों की भर्ती करना होता है। वे इंटरव्यू, जॉब ऑफर्स और हायरिंग प्रोसेस को मैनेज करते हैं। रिक्रूटर्स को एचआर नीतियों, लोगों के मैनेजमेंट और इंटरव्यू तकनीकों में माहिर होना जरूरी है। इस जॉब में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स और जॉब मार्केट की समझ होना फायदेमंद होता है।
सोशल मीडिया मैनेजर की जिम्मेदारी ब्रांड की सोशल मीडिया उपस्थिति को बेहतर बनाना है। वे सोशल मीडिया पोस्ट्स की स्ट्रेटजी तैयार करते हैं, ब्रांड अवेयरनेस बढ़ाते हैं और ग्राहकों के साथ बात-चीत करते हैं। इसके अलावा, वे सोशल मीडिया कैंपेन का प्रबंधन और वेबसाइट ट्रैफिक को भी संभालते हैं। इस क्षेत्र में रचनात्मकता और डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स की बहुत मांग है।
ये खबर भी पढ़ें...
डेटा साइंटिस्ट
रजिस्टर्ड नर्स
ये खबर भी पढ़ें...
मार्केटिंग मैनेजर
ये खबर भी पढ़ें..
कॉर्पोरेट रिक्रूटर
ये खबर भी पढ़ें..
सोशल मीडिया मैनेजर
FAQ
- फोर्ब्स की लिस्ट में कौन-कौन सी नौकरियां शामिल हैं?
फोर्ब्स की लिस्ट में डेटा साइंटिस्ट, रजिस्टर्ड नर्स, मार्केटिंग मैनेजर, कॉर्पोरेट रिक्रूटर और सोशल मीडिया मैनेजर शामिल हैं। - मार्केटिंग मैनेजर का कार्य क्या होता है?
मार्केटिंग मैनेजर कंपनी के प्रोडक्ट्स और सेवाओं के प्रचार-प्रसार की योजना बनाते हैं और मार्केट रिसर्च टीम के साथ मिलकर काम करते हैं। - सोशल मीडिया मैनेजर की डिमांड क्यों बढ़ रही है?
डिजिटल युग में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण सोशल मीडिया मैनेजर की डिमांड काफी बढ़ गई है। - रजिस्टर्ड नर्स की नौकरी के लिए क्या आवश्यकताएं हैं?
रजिस्टर्ड नर्स बनने के लिए नर्सिंग में डिग्री और लाइसेंस की आवश्यकता होती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari