बजट 2025 : युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग, किसानों, व्यापारियों और कॉर्पोरेट को मिला ये

Ravi Singh | Feb 01, 2025, 13:31 IST
Share
budget 2025 nirmala sitharaman
budget 2025 nirmala sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में किसानों से लेकर करदाताओं तक सभी के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में करदाताओं को बड़ी राहत दी है।

New Delhi : निर्मला सीतारमण ने लगातार 8वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में युवाओं, मध्यम वर्ग, किसानों, महिलाओं, नौकरीपेशा, व्यापारियों और कॉर्पोरेट को कुछ न कुछ देने की कोशिश की है। इस बजट में आयकर दाताओं को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब सालाना 12.75 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं अब पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे।

पॉइंट्स में समझिए किसे क्या मिला -

नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को मिली ये चीजें...

अब 12.75 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं। 24 लाख के ऊपर 30% टैक्स। नए टैक्स स्लैब में शामिल टैक्स पेयर्स को बड़ा फायदा। बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट दोगुनी की गई। बुजुर्गों के लिए TDS की सीमा 50 हज़ार से 1 लाख रुपए की गई। अब पिछले 4 साल तक का अपडेटेड IT रिटर्न फाइल कर सकेंगे। किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपए की गई। मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी। इलेक्ट्रिक बाइक-कार और मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी। LED-LCD टीवी सस्ती होंगी। कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई। अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा। 1 करोड़ गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा योजना मिलेगी। गिग वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा। शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाने की योजना आएगी। एक लाख अधूरे घर पूरे होंगे, 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे। हर घर नल से जल पहुंचाने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ेगा।
ये खबर भी पढ़ें...

बजट 2025 में सस्ता और महंगा: बैटरी वाली कार, मोबाइल फोन होंगे सस्ते, जानें क्या हुआ महंगा

बजट 2025 के दौरान शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 759 अंक नीचे, निफ्टी भी फिसला

किसानों को मिली ये चीजें...

किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए की जाएगी। देश भर के 100 जिलों में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी। डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन। समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे, कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% की गई। अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा मिलेगा। बिहार के मखाना उत्पादक किसानों की मदद के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा। मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना शुरू होगी जिसका फायदा 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन शुरू की जाएगी। कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना। प्रोडक्शन- मार्केटिंग पर फोकस। असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगेगा जिसका फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है।

युवाओं के लिए की गई ये घोषणाएं...

स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड बनेगा। 500 करोड़ रुपए से 3 AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे। मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी। देश में 23 IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी। पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएगी। देश में ज्ञान भारत मिशन शुरू होगा, 1 करोड़ मनुस्क्रिप्ट का डिजिटलाइजेशन होगा। पटना IIT में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर और होस्टल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड को बढ़ावा देने की घोषणा। स्किल डेवलेपमेंट के लिए 5 राष्ट्रीय स्तर के सेंटर बनाए जाएंगे।

महिलाओं के लिए ये योजनाएं...

SC-ST वर्ग की MSME महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना। पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा।

बुजुर्गों को मिलेंगी ये सुविधाएं...

बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट दोगुनी, 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए। 36 जीवन रक्षक दवाएं पूरी तरह से टैक्स फ्री। देश में 200 डे-केयर कैंसर सेंटर बनेंगे। मेडिकल उपकरण और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगीं। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% घटाई। 13 मरीज सहायता कार्यक्रम बेसिक कस्टम ड्यूटी से बाहर।

व्यापारी वर्ग के लिए ये ऐलान...

MSME के लिए लोन गारंटी सीमा 5 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ की गई। बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी बनेगा।सूक्ष्म उद्यमों के लिए 5 लाख रुपए की लिमिट वाले कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी होंगे।पहले वर्ष 10 लाख कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पीएम स्वनिधि स्कीम की लोन लिमिट बढ़कर 30 हजार रुपए होगी।सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव।7 टैरिफ रेट हटेंगे जिसके बाद अब देश में 8 टैरिफ रेट ही रह जाएंगे।ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर टियर-2 शहरों में बनाए जाएंगे। देश को खिलौना उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने राष्ट्रीय योजना बनेगी।नई लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

कॉर्पोरेट को मिली ये चीजें...

बीमा क्षेत्र में निवेश के लिए FDI सीमा 74% से बढ़ाकर 100% होगी। इंटरनेशनल ट्रेड के लिए भारत ट्रेड नेट (BTN) की स्थापना होगी। 50 नए पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे। 100 नए शहर उड़ान योजना से जोड़े जाएंगे। पहाड़ी इलाकों में नए छोटे एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वीजा नियमों में रियायत दी जाएगी। बिहार में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। न्यूक्लियर एनर्जी R&D के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का फंड। राज्यों में खनन सूचकांक की स्थापना होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Nirmala Sitharaman
  • निर्मला सीतारमण
  • budget
  • बजट 2025
  • budget 2025
  • केंद्रीय बजट 2025
  • budget 2025 live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं