बजट 2025 के दौरान शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 759 अंक नीचे, निफ्टी भी फिसला

Ravi Singh | Feb 01, 2025, 12:34 IST
Share
budget 2025
budget 2025

बजट 2025 के बाद शेयर बाजार में गिरावट। सेंसेक्स 759 अंक गिरकर 71,140 पर पहुंचा, निफ्टी भी नीचे आया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक मंदी का असर है।

मुंबई : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2025 पेश किया तो शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर 77 हजार 899 से 759 अंक गिरकर फिलहाल 71 हजार 140 के आसपास कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी भी 60 अंक गिरकर 23 हजार 440 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट जबकि 10 में तेजी देखी गई। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट और 15 में बढ़त दर्ज की गई। सभी NSE सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर सबसे ज्यादा 1.21% गिरा है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव

बजट से ठीक एक दिन पहले, 31 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 1,188.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। अमेरिका का डाओ जोंस इंडेक्स 0.75% गिरकर 44,544 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.50% और नैस्डैक में 0.28% की गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार में इस गिरावट को बजट घोषणाओं और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शेयर बाजार
  • भारतीय शेयर बाजार
  • बजट
  • sensex nifty update
  • budget 2025
  • budget 2025 live
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका; जांच जारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: आतंकी साजिश, RDX कनेक्शन और ट्रायल ब्लास्ट की आशंका; जांच जारी
डेली कॉलेज बोर्ड मेंबर प्रियव्रत सिंह की इस्तीफे की धमकी, संघ आयोजन और विवेकानंद की प्रतिमा का विवाद

By Sanjay Gupta

डेली कॉलेज बोर्ड मेंबर प्रियव्रत सिंह की इस्तीफे की धमकी, संघ आयोजन और विवेकानंद की प्रतिमा का विवाद
रायपुर सेंट्रल जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से बंद रखा गया है

By Harrison Masih

रायपुर सेंट्रल जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से बंद रखा गया है
सोने और चांदी से सजी बाइक, कबाड़ से बनी धरोहर, उदयपुर के रवि कंधार की अनोखी विरासत

By Jageshwar Prasad

सोने और चांदी से सजी बाइक, कबाड़ से बनी धरोहर, उदयपुर के रवि कंधार की अनोखी विरासत
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तीन परीक्षाओं के नौ सवाल डिलीट, पेपर सेटर्स को नोटिस की तैयारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तीन परीक्षाओं के नौ सवाल डिलीट, पेपर सेटर्स को नोटिस की तैयारी
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी के बाद सतना सड़क की हालत पर सवाल, बोले- चित्रकूट आते-जाते दिक्कत आती है

By

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी के बाद सतना सड़क की हालत पर सवाल, बोले- चित्रकूट आते-जाते दिक्कत आती है
दिवाली से पहले MP में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई, 35 हजार किलो से ज्यादा खाद्य सामग्री जब्त, खरीदारी में रखें सावधानी

By Kaushiki

दिवाली से पहले MP में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई, 35 हजार किलो से ज्यादा खाद्य सामग्री जब्त, खरीदारी में रखें सावधानी