अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ा दिए दूध के दो रुपए तक दाम, जानें कब से लागू होंगी नई दरें
News in short
- अमूल ने 14 मई 2026 से दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की।
- मदर डेयरी ने भी दूध के दाम 2 प्रति लीटर बढ़ा दिए है।
- यह वृद्धि ताजे पाउच दूध और अन्य प्रमुख पैकेजों में लागू होगी।
- GCMMF ने बताया कि दूध उत्पादन और संचालन की लागत में वृद्धि हुई है।
- इस वृद्धि का लाभ किसानों तक भी पहुंचेगा, प्रति किलोग्राम वसा में 30 रुपए का फायदा होगा
News in Detail
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए हैं। मदर डेयरी ने दूध की कीमत 2 प्रति लीटर बढ़ा दी है। नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी। मदर डेयरी ने कहा कि कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था। पिछले एक साल में दूध खरीदने की कीमतें 6% बढ़ी हैं। कंपनी उपभोक्ताओं पर असर कम करने की कोशिश कर रही थी।
मदर डेयरी दूध की नई कीमतें
- भैंस के दूध का एक लीटर पैक ₹75 से बढ़ाकर ₹80 किया गया है।
- फुल क्रीम दूध का एक लीटर पैक ₹69 से बढ़ाकर ₹72 किया गया है।
- 500 ml फुल क्रीम दूध पैक ₹70 से बढ़ाकर ₹72 किया गया है।
- डबल-टोन्ड दूध, टोन्ड दूध, गाय का दूध और प्रो मिल्क वैरायटी की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं।
अमूल दूध दूध रुपए महंगा
अमूल दूध (Amul milk) देश की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड है, जिसने एक बार फिर उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दिया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने 14 मई 2026 से दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह वृद्धि ताजे पाउच दूध और अन्य प्रमुख पैकेजों में लागू होगी।
इस वृद्धि का औसतन प्रभाव 2.5 से 3.5 प्रतिशत होगा, जो खाद्य मुद्रास्फीति दर से कम है। GCMMF (Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation Ltd) ने बताया कि दूध उत्पादन और संचालन की लागत बढ़ी है। इसमें कहा गया कि पशुओं के चारे, दूध पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। इस कारण मूल्य वृद्धि जरूरी हो गई।
किसानों को मिलेगा लाभ
महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस वृद्धि का लाभ किसानों (farmers) तक भी पहुंचेगा। जीसीएमएमएफ के सदस्य संघों ने दूध खरीद मूल्य में प्रति किलोग्राम वसा (fat) में 30 रुपए की वृद्धि की है। यह वृद्धि मई 2025 (May 2025) की तुलना में 3.7 प्रतिशत अधिक है।
GCMMF के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य दूध उत्पादकों के लिए एक बेहतर मूल्य सुनिश्चित करना और उनके उत्पादन खर्चों को कवर करना है।
पहले भी हो चुकी थी बढ़ोतरी
यह पहली बार नहीं है जब अमूल ने दूध की कीमतों में वृद्धि की है। इससे पहले, 1 मई 2025 (May 2025) को भी दूध की कीमतों में वृद्धि की गई थी। जीसीएमएमएफ के अनुसार, इस तरह की बढ़ोतरी दूध के उत्पादन और वितरण में हो रही लगातार महंगाई के कारण हो रही है।
उपभोक्ताओं पर असर
दूध की कीमतों में यह वृद्धि (increase in milk prices) खाद्य मुद्रास्फीति दर से कम है। लेकिन फिर भी यह आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका (big blow) हो सकता है। बढ़ी हुई कीमतों का असर सभी डेयरी उत्पादों (dairy products) जैसे दही, पनीर, मख्खन (butter), और घी (ghee) पर भी पड़ेगा, क्योंकि इन सभी का उत्पादन दूध से किया जाता है।
अमूल ब्रांड के दूध की बढ़ी हुई कीमतें अब देशभर के लाखों उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। विशेष रूप से वे परिवार जिनकी रोजमर्रा की जरूरतों में दूध और अन्य डेयरी उत्पाद महत्वपूर्ण हैं। उनके लिए यह वृद्धि एक चुनौती हो सकती है।
FAQ
- अमूल ने दूध की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की है?
अमूल ने 14 मई 2026 से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि ताजे पाउच दूध और प्रमुख पैकेजों में लागू होगी। - दूध की कीमतों में यह वृद्धि क्यों की गई है?
GCMMF ने बताया कि दूध उत्पादन और संचालन की लागत में भारी वृद्धि के कारण यह कदम उठाया गया है। इसमें पशुओं के चारे, दूध पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की कीमतों में वृद्धि प्रमुख कारण हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP के शिक्षकों को फिलहाल राहत के आसार नहीं, क्वालिटी एजुकेशन के लिए TET जरूरी-सुप्रीम कोर्ट
NEET UG 2026 पेपर लीक: सीबीआई का बड़ा एक्शन, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से 5 गिरफ्तार
MP : महंगाई का एक और झटका , फिर महंगा हुआ दूध , सांची दुग्ध संघ ने बढ़ाए दाम, देखें नया रेट
2 रुपए लीटर महंगा दूध