महिला कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब उन दिनों के लिए मिलेगी छुट्टी, नहीं कटेगी सैलरी

Vikram Jain | Aug 16, 2024, 15:48 IST
Announcement of paid period leave for women employees of Odisha
बिहार और केरल के बाद अब ओडिशा में महिला कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। ओडिशा सरकार ने महिला कर्मचारियों को पेड पीरियड लीव देने की घोषणा की है।

Bhubaneswar. बिहार और केरल के बाद ओडिशा की महिला कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने शासकीय और निजी क्षेत्रों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव देने की घोषणा की है। इस छुट्टी के लिए सैलरी भी नहीं कटेगी। ओडिशा की महिलाओं कर्मचारियों को वेतन के साथ मासिक धर्म की छुट्टी मिलेगी। यह घोषणा ओडिशा की उप मुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने कटक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की।



ऑप्शनल होगी यह लीव

ओडिशा की उप मुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने पेड पीरियड लीव की घोषणा करते हुए कहा कि यह छुट्टी महिलाओं के लिए वैकल्पिक होगी। यह लीव महिला की पसंद पर मासिक धर्म चक्र के पहले या दूसरे दिन ली जा सकती है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री पी. प्रावती के पास महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार हैं।



ये खबर भी पढ़ें... कोलकाता के अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में 19 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने आधी रात को किया था हमला



बिहार और केरल में मिलती है पीरियड लीव

बता दें कि महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव देने वाले राज्यों में ओडिशा भी शामिल हो गया है। बिहार में भी कामकाजी महिलाओं को भी यह छुट्टी दी जाती है। इससे पहले केरल सरकार ने जनवरी 2023 में प्रदेश की विश्वविद्यालयों की छात्राओं के लिए पीरियड लीव की छुट्टी शुरू की थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म अवकाश पर मॉडल नीति तैयार करने का आग्रह किया था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • ओडिशा सरकार की घोषणा
  • महिला कर्मचारियों को मिलेगी पीरियड लीव
  • ओडिशा में पेड पीरियड लीव
  • ओडिशा डिप्टी सीएम प्रावती परिदा
  • Bhubaneswar news