असम में बाढ़ से तबाही , 37 की मौत, करीब 2 लाख लोगों को विस्थापित किया

Ravi Singh | Jun 23, 2024, 20:33 IST
assam flood
असम में बाढ़ की तबाही मचा दी है। भीषण बाढ़ से करीब 4 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं और 37 लोगों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। 15 हजार 160 लोगों ने अस्थायी राहत शिविरों में शरण ली है।

असम में बाढ़ आ गई है। भीषण बाढ़ से करीब 4 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। राज्य में 3.90 लाख से अधिक लोगों का बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। भारी बारिश और बाढ़ के चलते राज्य के कई इलाकों में हालात गंभीर हैं। 19 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इस साल बाढ़, भूस्खलन और आंधी से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है।



ये जिले अधिक प्रभावित


असम में बाढ़ से कामरूप, तामुलपुर, हैलाकांडी, उदलगुरी, होजाई, धुबरी, बारपेटा, बिस्वनाथ, नलबाड़ी और बोंगाईगांव जिले अधिक प्रभावित हो गए हैं। इनके अलावा बक्सा, करीमगंज, दक्षिण सलमारा, गोलपाड़ा, दरांग, बाजाली, नागांव, कछार और कामरूप महानगर जिलों में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।



2.40 लाख लोगों पर बाढ़ का असर


बाढ़ में प्रभावितों की संख्या को 4.09 लाख पहुंच गई थी। जिसमें अब मामूली रूप से कमी आई है। प्रभावित जिलों की संख्या अब भी उतनी ही है। करीमगंज सबसे अधिक प्रभावित जिला है, यहां 2.40 लाख लोगों पर बाढ़ का असर है।



ये खबर भी पढ़ें...



पंडित प्रदीप मिश्रा विवाद : ब्रज की महापंचायत ने क्यों बुलाया प्रदीप मिश्रा को



51 फीसदी ज्यादा बारिश हो गई


1 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। 15 हजार 160 लोगों ने अस्थायी राहत शिविरों में शरण ली है। राज्य सरकार की ओर से 17 जिलों में 245 राहत शिविर बनाए गए हैं। करीमगंज शिविरों की संख्या अधिक है। मई के आखिरी सप्ताह में चक्रवात रेमल के चलते असम को बाढ़ की पहली लहर का सामना करना पड़ा था।



बाढ़ की दूसरी लहर ने बीते हफ्ते मॉनसून के जल्दी आगमन के साथ राज्य में तबाही मचाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, असम में 1 से 19 जून के बीच 422.2 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य से 51% अधिक है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



असम में बाढ़ 37 लोग मरे flood in assam असम में बाढ़ की तबाही



Tags:
  • असम में बाढ़
  • असम में बाढ़ 37 लोग मरे
  • flood in assam
  • असम में बाढ़ की तबाही