पंडित प्रदीप मिश्रा विवाद : ब्रज की महापंचायत ने क्यों बुलाया प्रदीप मिश्रा को

Jitendra Shrivastava | Jun 23, 2024, 17:42 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान विवादित बयान दिए थे। इसके बाद अब श्रीधाम बरसाना में 24 को महापंचायत का पंडित मिश्रा को आमंत्रण दिया है। बरसाना में विवादित टिप्पणी को लेकर बड़ी महापंचायत होने जा रही है...

पंडित प्रदीप मिश्रा विवाद : बृज की राधा रानी पर कुबेरेश्वर धाम सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा के बयान से मथुरा के लोगों में अब भी गुस्सा है। इसको लेकर अब श्रीधाम बरसाना में 24 जून को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत में पंडित प्रदीप मिश्रा को भी बुलावा भेजा गया है। दरअसल, प्रदीप मिश्रा ने पिछले दिनों मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में कथा के दौरान कहा था कि राधा जी के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था। राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं।

ब्रजवासियों की मांग, राधा रानी के सामने माफी मांगें

पंडित प्रदीप मिश्रा के इस बयान के बाद से ही प्रेमानंद महाराज सहित पूरे मथुरावासियों में गुस्सा है। इसी विवादित टिप्पणी को लेकर 24 जून को श्री राधा रानी की नगरी बरसाना में महापंचायत होने जा रही है। जिसमें ब्रज के साधु-संत और बृजवासी मौजूद रहेंगे। ये महापंचायत पद्म श्री रमेश बाबा के सान्निध्य में होने वाली है। ब्रजवासियों ने मांग की है प्रदीप मिश्रा ब्रज आएं और राधा रानी के समक्ष माफी मांगे।

ये खबर भी पढ़ें...

बीजेपी का एक पेड मां के नाम अभियान शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में किया पौधरोपण

प्रदीप मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की बनेगी रणनीति

सोशल मीडिया के अनुसार प्रदीप मिश्रा के खिलाफ महापंचायत आगे किस तरह विरोध प्रदर्शन करेगी, इसकी रूपरेखा तैयार की जा सकती है। इस मामले में प्रदीप मिश्रा की समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं प्रदीप मिश्रा कह रहे हैं कि उन्होंने जो बातें कही हैं उन सभी का उनके पास पुख्ता प्रमाण हैं। प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उन्होंने राधा रानी का अपमान नहीं किया है। हालांकि, इस टिप्पणी के बाद प्रदीप मिश्रा का पूरे देश में विरोध होने लगा था। इसी को लेकर अब 24 जून को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

महापंचायत में प्रदीप मिश्रा को भी बुलावा भेजा

24 जून को आयोजित महापंचायत में ब्रज के साधु-संत और बृजवासियों को आमंत्रित किया जा रहा है इसका सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया जा रहा है। सभी से बरसाना धाम महा पंचायत में आने की अपील की जा रही है। इस महापंचायत में पंडित प्रदीप मिश्रा को भी निमंत्रण दिया गया है।

महापंचायत में नहीं जाएंगे प्रदीप मिश्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा ने महापंचायत में शामिल होने को लेकर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह अभी तो ब्रज में नहीं आ सकते क्योंकि उनके पास लगातार कथा की तारीखें लगी हुई हैं। लगभग तीन-चार महीने बाद जैसे ही समय मिलेगा वह ब्रज में आएंगे।

Tags:
  • पंडित प्रदीप मिश्रा विवाद
  • 24 जून को महापंचायत
  • बरसाना में महापंचायत
  • महापंचायत में पंडित प्रदीप मिश्रा को भी बुलावा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि