9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, 17 घंटे का धड़कनें बढ़ाने वाला सफर

Rohit Sahu | Mar 19, 2025, 07:45 IST
Sunita Williams
भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं।

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर उतरा। इसमें चार एस्ट्रोनॉट - सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव सवार थे। स्पेसक्राफ्ट मंगलवार (18 मार्च) को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से रवाना हुआ था।



17 घंटे का सफर और धरती पर वापसी

यह भी पढ़ें: चंद्रयान 4 : ISRO का अगला ऐतिहासिक मिशन जानें कब होगा लॉन्च



नासा स्पेशक्राफ्ट लैंडिंग का किया लाइव

नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की ऐतिहासिक वापसी का सीधा प्रसारण किया, जिसे दुनिया भर में लाखों लोगों ने देखा। लोग उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे। सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए भारत में विशेष रूप से गुजरात में उनके परिवार और रिश्तेदारों ने हवन और प्रार्थनाओं का आयोजन किया। उनके गांव में भी भजन और प्रार्थनाओं का सिलसिला चलता रहा।



सबसे पहले स्वागत करने पहुंच गईं डॉल्फिन

स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग वाली जगह पर इसके पास कड़ी सुरक्षा थी। यहां किसी को भी आने की अनुमति नहीं थी। हालांकि ये सुरक्षा भी डॉल्फिन को रोक नहीं पाई और स्पेसक्राफ्ट के पास डॉल्फिन पहुंच गईं। डॉल्फिन आस पास घूम रहीं थीं, मानो अंतरिक्ष से लौटकर आईं सुनीता का वेलकम कर रही हों।



8 दिन के मिशन पर गए थे 9 महीने बाद लौटे

सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर बोइंग (Butch Wilmore) और नासा (NASA) के 8 दिन के संयुक्त मिशन पर गए थे, लेकिन थ्रस्टर में आई गड़बड़ी के कारण यह मिशन 9 महीने से अधिक समय तक चल गया। इस मिशन का उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट (Starliner Spacecraft) की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाने और वापस लाने की क्षमता का परीक्षण करना था।



यह भी पढ़ें: NASA Internship Program 2025 : नासा में मिल रही है इंटर्नशिप, इस डेट से पहले करें आवेदन



व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया गया है। आज, वे सुरक्षित रूप से अमेरिका की खाड़ी में उतर गए हैं। व्हाइट हाउस ने एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को धन्यवाद दिया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Sunita Williams
  • NASA
  • सुनीता विलियम्स
  • Sunita Williams Astronaut
  • astronauts Sunita Williams
  • एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स