बैंक जाने का झंझट खत्म, अब सीधे एटीएम मशीन से निकलेगा आपका नया डेबिट कार्ड

Kaushiki | Sept 11, 2026, 10:52 IST
ATM New Feature
अब बैंक जाने या डाक से कार्ड का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। देश के 9 बड़े बैंक NPCI के साथ मिलकर नया सिस्टम ला रहे हैं। इससे एटीएम मशीन से तुरंत नया RuPay डेबिट, क्रेडिट और NCMC कार्ड निकाला जा सकेगा। चेक जमा और खाता भी खुल सकेगा।

ATM New Feature: क्या आपने कभी सोचा है कि नया बैंक कार्ड लेने में इतना समय क्यों लगता है? जब भी आप नया खाता खोलते हैं, तो कार्ड घर पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं। डाक से कार्ड आने का इंतजार करना बहुत बोरिंग होता है।



कई बार तो कार्ड रास्ते में खो भी जाता है। लेकिन जल्द ही यह पूरी परेशानी खत्म होने वाली है। बैंकिंग जगत में एक नया और अनोखा बदलाव आ रहा है। अब आपकी नजदीकी एटीएम मशीन ही आपको नया प्लास्टिक कार्ड बनाकर देगी।



यह सबसे बड़ी और राहत देने वाली खबर है। अब आप कैश की तरह ही एटीएम से तुरंत अपना नया कार्ड निकाल सकते हैं। यह सर्विस जल्द ही पूरे देश में लागू होने वाली है। आइए इस सर्विस के बारे में जानें...



कैश नहीं, अब एटीएम से निकलेगा नया कार्ड

भारतीय बैंकिंग सेक्टर ग्राहकों के लिए एक नया एंड्रॉयड एटीएम सिस्टम तैयार कर रहा है। यह सिस्टम पूरी तरह से ओपन सोर्स एंड्रॉयड पर काम करेगा।



इस टेक्नोलॉजी से आप सीधे एटीएम टर्मिनल से अपना पर्सनल RuPay Card पा सकते हैं। इसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और NCMC (National Common Mobility Card) कार्ड शामिल हैं। NCAM कार्ड का यूज मेट्रो और बसों में सफर के लिए किया जाता है।



अब आपको कार्ड पाने के लिए हफ्तों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। आप मशीन पर अपनी डिटेल डालेंगे और कार्ड तुरंत बाहर आ जाएगा। उसी कार्ड का इस्तेमाल करके आप तुरंत उसी समय कैश भी निकाल सकेंगे।



बिना कार्ड के भी निकलेंगे पैसे

अगर आपके पास कोई फिजिकल कार्ड नहीं है तो भी चिंता की बात नहीं है। नया एटीएम आपको बिना कार्ड के भी सेवाएं देने में सक्षम है। आप अपने फोन के यूपीआई ऐप से क्यूआर कोड स्कैन करके कैश निकाल सकते हैं।



यानी कार्ड हो या न हो, आपका काम कभी नहीं रुकेगा। इसके साथ ही यह नई मशीनें ग्राहकों को तुरंत एक्टिवेट करके नया कार्ड देंगी। इससे कार्ड से लेनदेन करने वाले ग्राहकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी।



एटीएम से मिलेंगे ये अन्य बड़े फायदे

नई जनरेशन की एटीएम मशीनें केवल कार्ड देने तक सीमित नहीं रहेंगी। इन मशीनों को डिजिटल बैंकिंग यूनिट के रूप में विकसित किया जा रहा है।



अब आप एटीएम से सीधे चेक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नया बैंक खाता खोलने का आवेदन भी इसी मशीन से हो जाएगा। अगर आपको छोटा लोन चाहिए, तो आप एटीएम से लोन का फॉर्म भी भर सकते हैं।



जिन इलाकों में बैंक की शाखाएं नहीं हैं, वहां यह मशीन बैंक का काम करेगी। एयरपोर्ट, बस स्टैंड, कॉलेज कैंपस और कॉर्पोरेट पार्कों में ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी।



बैंकिंग की सबसे बड़ी समस्या का समाधान

अक्सर नया बैंक खाता खुलवाने के बाद कार्ड पाने में 7 से 10 दिन लग जाते हैं। अगर कार्ड किसी वजह से वापस लौट गया, तो और परेशानी होती है।



कार्ड न होने से ग्राहक अपनी नेट बैंकिंग और यूपीआई भी सही से चालू नहीं कर पाते। लेकिन इस नई तकनीक से खाता खुलते ही तुरंत कार्ड हाथ में आ जाएगा। इससे समय की बहुत बड़ी बचत होगी।



ग्राहकों को पहले दिन से ही अपनी सभी बैंकिंग सुविधाओं का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। बैंकों का कागजी काम भी कम होगा और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।



देश के नौ बड़े बैंक कर रहे हैं तैयारी

इस नई सर्विस को शुरू करने के लिए नौ बड़े बैंक एक साथ आए हैं। ये बैंक एनपीसीआई और एटीएम बनाने वाली कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।



इन नौ बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) शामिल हैं। इनके साथ पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और यूनियन बैंक भी जुड़े हैं।



बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक भी इसका ट्रायल कर रहे हैं। इनके अलावा स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक भी शामिल हैं। सरकारी और प्राइवेट बैंकों के इस कदम से देश के करोड़ों ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा।



भविष्य में पूरी तरह बदल जाएगा एटीएम

भारत का बैंकिंग स्ट्रक्चर बहुत तेजी से पूरी तरह डिजिटल हो रहा है। पुरानी मशीनों को नई स्मार्ट मशीनों से बदला जा रहा है। पहले एटीएम केवल पैसे निकालने और जमा करने की जगह हुआ करते थे। लेकिन अब एटीएम आपकी पूरी बैंक ब्रांच का काम घर के पास ही कर देंगे।



अगर यह प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर लागू होता है, तो ग्रामीण इलाकों को बहुत फायदा होगा। छोटे शहरों और गांवों के लोग बिना बैंक गए सभी काम निपटा सकेंगे। यह तकनीक आने वाले समय में फाइनेंसियल ट्रांसक्शन्स को आसान और पारदर्शी बनाएगी।



FAQ

  1. एटीएम से नया कार्ड कैसे निकलेगा?
    नई एंड्रॉयड आधारित एटीएम मशीनों में ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर तकनीक का इस्तेमाल होगा। यूजर द्वारा डिटेल वेरिफाई करने के बाद मशीन से तुरंत प्रिंट होकर नया RuPay डेबिट या क्रेडिट कार्ड बाहर निकल आएगा।
  2. कौन-कौन से बैंक एटीएम से कार्ड देने की सुविधा ला रहे हैं?
    फिलहाल SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक मिलकर इस नई सुविधा का टेस्ट कर रहे हैं।
  3. क्या नए एटीएम से बिना कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं?
    हां, नए एटीएम से आप बिना किसी फिजिकल डेबिट कार्ड के भी अपने स्मार्टफोन के जरिए UPI QR कोड स्कैन करके तुरंत कैश निकाल सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...



इसी महीने से ATM-UPI से निकालें PF फंड, श्रम मंत्रालय ने दी हरी झंडी



EPFO New Rules 2026: इसी महीने शुरू होगी ATM सुविधा, UPI से भी ट्रांसफर होगा PF का पैसा



बच्चों के हाथ में फोन, फिर भी खाते से नहीं निकलेंगे मनमाने पैसे! जानें UPI Circle फीचर



बिना किसी फॉर्म के मिलेगा पीएफ में अटका पैसा, EPFO ने की डिएक्टिव खातों की पहचान



Tags:
  • क्रेडिट कार्ड
  • RuPay Card
  • एटीएम
  • बैंकिंग सेक्टर
  • ATM
  • SBI