EPFO New Rules 2026: इसी महीने शुरू होगी ATM सुविधा, UPI से भी ट्रांसफर होगा PF का पैसा

Anjali Dwivedi | May 09, 2026, 14:09 IST
Share
epfo atm upi withdrawal rules
epfo atm upi withdrawal rules

EPFO मई 2026 तक ATM और UPI आधारित निकासी सुविधा शुरू करेगा। इसके तहत सब्सक्राइबर्स बिना कागजी कार्रवाई के तुरंत फंड निकाल सकेंगे। साथ ही ऑटो-क्लेम और ऑनलाइन सुधार जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)जल्द ही अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी राहत लाने वाला है। अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। विभाग मई 2026 के मध्य तक ATM और UPI आधारित निकासी सुविधा शुरू कर देगा। इस पहल के तहत सब्सक्राइबर्स बिना किसी कागजी कार्रवाई के अपना फंड तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।

EPFO 3.0 का मुख्य उद्देश्य सात करोड़ आठ लाख सदस्यों के लिए पूरी प्रक्रिया सरल बनाना है। इसमें ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और सीधे बैंक खाते में फंड ट्रांसफर जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद PF से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं काफी यूजर फ्रेंडली बन जाएंगी।

ATM और UPI निकालने की कार्यप्रणाली

वर्तमान में PF निकालने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरकर कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। EPFO 3.0 में सब्सक्राइबर्स को एक विशेष एटीएम कार्ड जारी करने की योजना बनाई है। यह कार्ड सीधे सदस्य के PF खाते से लिंक होगा जिससे नगद राशि निकालना संभव होगा। इसके साथ ही UPI Apps के जरिए एक लाख रुपए तक तुरंत ट्रांसफर किए जाएंगे।

41044554-e0e
41044554-e0e


PF फंड निकासी के नियम

किस काम के लिएनौकरी की अवधि कितना पैसा निकाल सकते हैं
घर का निर्माण / खरीदनाकर्मचारी को 5 साल तक लगातार सर्विस में होना चाहिए।घर खरीदने के लिए मासिक वेतन के 24 गुना राशि। खरीद और निर्माण (दोनों) के मामले में मासिक वेतन के 36 गुना के बराबर।
मेडिकल ट्रीटमेंटकोई शर्त नहीं (0 वर्ष)कर्मचारी का कुल योगदान (ब्याज सहित) या मासिक वेतन का 6 गुना, जो भी कम हो।
होम लोन का भुगतानकर्मचारी को 3 साल तक लगातार सर्विस में होना चाहिए।कुल जमा राशि का 90% तक।
घर की मरम्मतघर के निर्माण के पूरा होने की तारीख से 5 साल तक निरंतर सेवा।मासिक वेतन के 12 गुना के बराबर राशि।
शादीकर्मचारी को 7 साल तक लगातार सर्विस में होना चाहिए।कर्मचारी के योगदान का 50% (ब्याज के साथ)।

पैसा निकालने की जरूरी शर्तें

EPFO ने ATM या UPI के माध्यम से निकासी की एक सीमा तय की है। खाताधारक अपने पीएफ खाते में जमा कुल राशि का केवल 50% ही निकाल सकेंगे। हालांकि नौकरी जाने की स्थिति में एक माह बाद 75% राशि निकाली जा सकती है। बाकी बची हुई 25% राशि बेरोजगारी के दो महीने बीतने के बाद प्राप्त होगी।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना अनिवार्य है। साथ ही UAN का आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक होना बहुत जरूरी है।

EPFO 3.0 के अन्य प्रमुख तकनीकी सुधार

ऑटोमैटिक क्लेम: अब क्लेम दाखिल करते ही सॉफ्टवेयर द्वारा तुरंत ऑटो-अप्रूव कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन सुधार: पीएफ विवरण में कोई भी गलती होने पर ऑनलाइन सुधार की सुविधा मिलेगी।

सरल ई-केवाईसी: सब्सक्राइबर्स पोर्टल या ऐप के जरिए अपनी केवाईसी प्रक्रिया घर बैठे कर सकेंगे।

केंद्रीय पेंशन प्रणाली: पेंशनर्स अब किसी भी बैंक की शाखा से अपनी पेंशन ले पाएंगे।

वित्तीय सुरक्षा और आयकर के नियम

एक्सपर्ट्स के अनुसार पीएफ का पैसा निकालना केवल संकट के समय में ही उचित होता है। पीएफ राशि पर मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज रिटायरमेंट के समय एक बड़ा फंड बनाता है। बार-बार पैसा निकालने से आपके बुढ़ापे की वित्तीय सुरक्षा काफी ज्यादा कमजोर हो सकती है।

आयकर नियमों के अनुसार पांच साल की निरंतर सेवा के बाद निकासी टैक्स फ्री है। इसमें एक या अधिक कंपनियों में की गई कुल सेवा अवधि की गणना होती है। यदि सेवा अवधि पांच साल से कम है तो पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

EPFO की नई गाइडलाइन: वेबसाइट से नहीं हो रहा UAN एक्टिवेट? इस ऐप से तुरंत होगा काम

EPFO खाताधारकों को मिलेगा 8.25% ब्याज, मई-जून तक खाते में आएगा पैसा

EPFO ने शुरु की दो हेल्प डेस्क, पेंशनर्स और कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा

EPFO 3.0 से पैसा निकालना हुआ आसान, अब बिना दस्तावेज निकालें PF की 100% राशि



Tags:
  • EPFO
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • UPI
  • ATM
  • आयकर
  • EPFO 3.0
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा