EPFO की नई गाइडलाइन: वेबसाइट से नहीं हो रहा UAN एक्टिवेट? इस ऐप से तुरंत होगा काम

Anjali Dwivedi | Apr 17, 2026, 14:39 IST
Share
UAN Activation Process
UAN Activation Process

EPFO पोर्टल से UAN एक्टिवेशन की सुविधा हटा दी गई है। अब कर्मचारियों को उमंग ऐप के जरिए अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर चालू करना होगा। साल 2026 तक EPFO 3.0 लागू होने से पीएफ निकालना और भी आसान हो जाएगा।

News In Short

  • UAN एक्टिवेशन अब EPFO वेबसाइट के बजाय केवल UMANG ऐप के जरिए संभव है।
  • प्रक्रिया के लिए UAN नंबर, आधार और लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
  • बिना एक्टिवेशन के न पासबुक दिखेगी और न ही पीएफ ट्रांसफर हो पाएगा।
  • 2026 के मध्य तक EPFO 3.0 के साथ पीएफ निकासी और भी तेज हो जाएगी।
  • ऐप पर दी गई EPFO सर्विस के जरिए महज कुछ मिनटों में एक्टिवेशन किया जा सकता है।

News In Detail

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पोर्टल पर पिछले कुछ समय से बड़े तकनीकी बदलाव हुए हैं। अगर आप भी अपना UAN एक्टिवेट करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के चक्कर काट रहे हैं और वहां केवल पॉप-अप मैसेज देखकर परेशान हैं, तो यह खबर आपके काम की है।

दरअसल, मेंबर पोर्टल पर UAN Activate का ऑप्शन तो मौजूद है, लेकिन क्लिक करते ही वह काम नहीं करता। विभाग ने अब यह सुविधा वेबसाइट से हटाकर पूरी तरह मोबाइल ऐप पर शिफ्ट कर दी है। इसका मतलब है कि अब आपको अपना UAN (Universal Account Number) चालू करने के लिए कंप्यूटर की नहीं, बल्कि सिर्फ एक स्मार्टफोन की जरूरत पड़ेगी।

UAN एक्टिवेट नहीं तो सब बेकार

PF खाते के लिए UAN ठीक वैसा ही है जैसे बैंक के लिए अकाउंट नंबर। इसके बिना आपका पीएफ खाता एक बंद डिब्बे जैसा है। जब तक UAN एक्टिवेट नहीं होगा, तब तक आप न तो पासबुक देख पाएंगे और न ही पैसा निकाल पाएंगे। इसके अलावा, पुरानी कंपनी से नई कंपनी में पीएफ ट्रांसफर करने या केवाईसी अपडेट करने के लिए भी एक्टिव UAN होना जरूरी है।

इन तीन चीजों को साथ रखें

एक्टिवेशन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले तीन चीजें अपने पास रख लें। सबसे पहले आपका UAN नंबर (जो आपकी सैलरी स्लिप पर लिखा होता है), दूसरा आपका आधार नंबर और तीसरा आधार से लिंक मोबाइल नंबर। इन तीनों के बिना आप प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएंगे।

किस ऐप से होगा आपका काम

अब UAN एक्टिवेट करने के लिए आपको सरकारी ऐप UMANG डाउनलोड करना होगा। जिसकी प्रक्रिया बहुत सरल है-

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से UMANG App डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और EPFO सर्विस को सर्च करके उस पर टैप करें।
  • यहाँ आपको UAN Activation का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना UAN नंबर, आधार नंबर और लिंक मोबाइल नंबर डालें।
  • स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और आपका काम हो जाएगा।

अब बदल जाएगा पीएफ का अंदाज

पीएफ से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट यह है कि 2026 के मध्य तक EPFO 3.0 पूरी तरह लागू हो जाएगा। इसके आने के बाद पीएफ निकालना किसी एटीएम (ATM) से पैसे निकालने जितना आसान हो जाएगा। इसमें ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और यूपीआई (UPI) के जरिए तुरंत पैसा ट्रांसफर करने जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

ये खबरें भी पढ़ें....

जानवर की कस्टडी निर्जीव वस्तु जैसी नहीं, मिष्टी, कोको और कॉटन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला बनेगा नजीर

देश संविधान से चलेगा, शरीयत से नहीं... छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने UCC का किया समर्थन

महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का मामला: 7 अप्रैल से 9 जजों की संविधान पीठ करेगी सबरीमाला केस में सुनवाई

एमपी में निगम-मंडल अध्यक्षों के नामों को दिल्ली से हरी झंडी! जल्द आएगी सूची

Tags:
  • EPFO
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • UPI
  • पीएफ खाता
  • EPFO 3.0
  • UMANG App
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा