अयोध्या में रामनवमी की धूम, आज रामलला के मस्तक पर सजेगा सूर्य देव का तिलक

Kaushiki | Mar 26, 2026, 10:48 IST
ayodhya-ram-navami
अयोध्या में आज 27 मार्च 2026 को रामनवमी मनाई जाएगी। दोपहर 12:04 बजे रामलला का भव्य सूर्य तिलक होगा। जो भक्त मंदिर नहीं जा पाएंगे, वे लाइव टेलीकास्ट के जरिए दर्शन कर सकेंगे।

अयोध्या नगरी में रामनवमी पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज (27 मार्च) को यहां रामलला का भव्य सूर्य तिलक सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाला है।



प्रभु रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें तिलक करेंगी। इस दृश्य को देखने के लिए लाखों भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए विशेष तकनीक अपनाई है।



इस भव्य कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। हर भक्त की सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा। श्रद्धालु इस अद्भुत और दिव्य दृश्य को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।



अयोध्या: रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, दिखा भगवान का अद्भुत रूप | Ramlala's Surya Tilak done


दोपहर 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक

इस साल अयोध्या नगरी में राम नवमी आज शुक्रवार, 27 मार्च को मनाई जाएगी।तो ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक आज ही संपन्न किया जाएगा। बता दें कि अयोध्या नगरी में सबसे बड़ा आकर्षण रामलला का सूर्य तिलक होगा।



ठीक दोपहर 12:04 बजे सूर्य देव रामलला का तिलक करेंगे। दर्पण और लेंस के जरिए रोशनी चेहरे पर पड़ेगी। ये तकनीक मंदिर के शिखर से जुड़ी हुई है। करीब कुछ मिनटों तक ये अलौकिक दृश्य दिखेगा।



ramlala


दर्शन और आरती का विशेष समय

भीड़ को देखते हुए दर्शन का समय तय है।



  • सुबह 7:00 बजे से रात तक दर्शन चलेंगे।
  • मंगला आरती तड़के सुबह 4:30 बजे संपन्न होगी।
  • श्रृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे रखा गया है।
  • शयन आरती रात 9:30 बजे की जाएगी।

इस दौरान वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। सभी भक्तों को समान रूप से दर्शन कराए जाएंगे।



राम नवमी 2024: अयोध्या के राम मंदिर में राम लल्ला द्वारा पहली बार सूर्य तिलक लगाया जाएगा - बिजनेस ट


श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की व्यवस्था

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने कमान संभाल ली है। अयोध्या राम मंदिर दर्शनके लिएपूरी अयोध्या में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों के जरिए भी सुरक्षा देखी जाएगी। जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।



श्रद्धालुओं के लिए छाया और बैरिकेडिंग लगाई गई है। गर्मी को देखते हुए मेडिकल टीमें भी तैनात हैं। जो भक्त मंदिर नहीं जा पाएंगे, वे लाइव टेलीकास्ट के जरिए दर्शन कर सकेंगे। पूरे शहर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।



दूरदर्शन और अन्य चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट होगा। आप घर बैठे सूर्य तिलक का दर्शन कर सकेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। सरयू घाट पर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



आज से मेष राशि में शुक्र का गोचर, इन 5 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन



1 या 2 अप्रैल... किस दिन मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न



चैत्र महाअष्टमी को मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए जरूर लगाएं नारियल का भोग, बरसेगी मां की कृपा



चैत्र नवरात्रि: अष्टमी और राम नवमी की तारीख को लेकर न हों परेशान, जानें कब है



Tags:
  • अयोध्या राम मंदिर
  • रामलला
  • अयोध्या नगरी
  • राम नवमी
  • अयोध्या राम मंदिर दर्शन
  • रामलला का सूर्य तिलक
  • रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक