चैत्र नवरात्रि: अष्टमी और राम नवमी की तारीख को लेकर न हों परेशान, जानें कब है
Kaushiki | Mar 25, 2026, 14:48 IST
durga-ashtami-2026
चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन कन्या पूजन के तीन शुभ मुहूर्त हैं। जानिए पूजा विधि और भगवान श्रीराम के वनवास की पूरी यात्रा।
Ram Navami 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसका समापन महाअष्टमी और राम नवमी के साथ होगा। पंचांग के मुताबिक, अष्टमी तिथि आज (25 मार्च) दोपहर 1:50 बजे से शुरू हो गई है। ये तिथि कल (26 मार्च) सुबह 11:48 बजे तक मान्य रहने वाली है।
इस साल राम नवमी की तिथि को लेकर कंफ्यूजन बना है। कुछ विद्वान 26 मार्च को राम जन्मोत्सव मनाना सही मान रहे हैं। वहीं अन्य विद्वान 27 मार्च को जन्मोत्सव मनाना श्रेष्ठ बताते हैं। आइए जानें राम नवमी की सही तारीख...
पंचांग के मुताबिक, चैत्र शुक्ल की अष्टमी तिथि 25 मार्च 2026 बुधवार को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शुरू हो गई है और 26 मार्च सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इस तिथि का समापन 26 मार्च गुरुवार को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा और कन्या पूजन दोनों 26 मार्च को ही किए जाएंगे।
इस साल राम नवमी की तारीख को लेकर कुछ असमंजस बना है। पंचांग के मुताबिक, नवमी तिथि 26 मार्च की दोपहर से शुरू हो जाएगी। यह तिथि 27 मार्च की सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। ऐसे में कुछ विद्वान 26 मार्च को राम जन्मोत्सव मनाना सही मान रहे हैं। वहीं उदया तिथि के आधार पर अन्य 27 मार्च को राम जन्मोत्सव मनाना सही मान रहे हैं। भगवान राम का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र में 27 मार्च को पड़ रहा है। इसलिए शास्त्रों के मुताबिक, 27 मार्च को राम नवमी मनाना अधिक शुभ फलदायी माना जा रहा है।
कन्या पूजन के लिए
इस बार कन्या पूजन के लिए शास्त्रों में तीन मुख्य मुहूर्त बताए गए हैं।
माता कैकयी के वचनों के लिए श्रीराम वनवास को निकले थे। उन्होंने अयोध्या से अपनी यात्रा सुमंत्र के रथ से शुरू की। वे सबसे पहले प्रयागराज और फिर वाल्मीकि आश्रम पहुंचे थे।
श्रीराम, लक्ष्मण और सीता ने चित्रकूट में 12 साल बिताए। इसके बाद वे दंडकारण्य होते हुए पंचवटी की ओर बढ़े थे। पंचवटी में ही रावण ने माता सीता का छल से हरण किया। यहीं से श्रीराम की खोज और रावण वध की कथा शुरू हुई।
सीता माता की खोज में श्रीराम दक्षिण दिशा की ओर बढ़े। उनकी भेंट किष्किंधा में हनुमान जी और सुग्रीव से हुई। यहां बाली का वध कर उन्होंने सुग्रीव को राजा बनाया।
इसके बाद वानर सेना ने लंका तक सेतु का निर्माण किया। श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर विजय पाई। विभीषण को राजा बनाकर वे पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। यह यात्रा बुराई पर अच्छाई की जीत का महान संदेश है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये खबरें भी पढ़ें...
26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? यहां दूर करें तारीख का सारा कंफ्यूजन
होली से लेकर राम नवमी तक, यहां देखें मार्च 2026 के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
एमपी के इस सिद्ध शक्तिपीठ में बड़े-बड़े दिग्गजों के झुकते हैं सिर, शत्रुओं की बुद्धि बांध देती हैं ये देवी
प्रकृति की गोद में बसा देवी का मंदिर, आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का संगम, नौ दिन, नौ देवियां
इस साल राम नवमी की तिथि को लेकर कंफ्यूजन बना है। कुछ विद्वान 26 मार्च को राम जन्मोत्सव मनाना सही मान रहे हैं। वहीं अन्य विद्वान 27 मार्च को जन्मोत्सव मनाना श्रेष्ठ बताते हैं। आइए जानें राम नवमी की सही तारीख...
कब है चैत्र महाअष्टमी 2026
राम नवमी की सही तारीख
कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
- पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6:16 से सुबह 7:48 बजे तक रहेगा।
- दूसरा मुहूर्त सुबह 10:56 से दोपहर 2:01 बजे तक रहेगा।
- दोपहर में 12:02 से 12:52 तक अभिजीत मुहूर्त भी श्रेष्ठ है।
कन्या पूजन की विधि
- अष्टमी पर नौ छोटी कन्याओं को घर बुलाएं।
- उन्हें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का साक्षात रूप मानें।
- सबसे पहले उनके पैर धोकर उन्हें साफ आसन पर बैठाएं।
- उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर अक्षत जरूर लगाएं।
- उन्हें हलवा, पूरी और चने का सात्विक भोजन कराएं।
- भोजन के बाद सामर्थ्य मुताबिक उपहार और दक्षिणा भेंट करें।
- अंत में उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना बिल्कुल न भूलें।
श्रीराम की अयोध्या से लंका तक के सफर की कहानी
श्रीराम, लक्ष्मण और सीता ने चित्रकूट में 12 साल बिताए। इसके बाद वे दंडकारण्य होते हुए पंचवटी की ओर बढ़े थे। पंचवटी में ही रावण ने माता सीता का छल से हरण किया। यहीं से श्रीराम की खोज और रावण वध की कथा शुरू हुई।
सीता माता की खोज में श्रीराम दक्षिण दिशा की ओर बढ़े। उनकी भेंट किष्किंधा में हनुमान जी और सुग्रीव से हुई। यहां बाली का वध कर उन्होंने सुग्रीव को राजा बनाया।
इसके बाद वानर सेना ने लंका तक सेतु का निर्माण किया। श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर विजय पाई। विभीषण को राजा बनाकर वे पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। यह यात्रा बुराई पर अच्छाई की जीत का महान संदेश है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये खबरें भी पढ़ें...
26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? यहां दूर करें तारीख का सारा कंफ्यूजन
होली से लेकर राम नवमी तक, यहां देखें मार्च 2026 के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
एमपी के इस सिद्ध शक्तिपीठ में बड़े-बड़े दिग्गजों के झुकते हैं सिर, शत्रुओं की बुद्धि बांध देती हैं ये देवी
प्रकृति की गोद में बसा देवी का मंदिर, आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का संगम, नौ दिन, नौ देवियां
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari