26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? यहां दूर करें तारीख का सारा कंफ्यूजन
Kaushiki | Mar 17, 2026, 14:09 IST
Ram Navami 2026
राम नवमी 2026 को लेकर 26 और 27 मार्च में उलझन है। अगर मध्याह्न पूजा की बात करें तो 26 मार्च सही रहेगा, लेकिन उदया तिथि के हिसाब से 27 मार्च शुभ है। यहां जानें राम नवमी की पूजा विधि...
Ram Navami 2026: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में इस पावन तिथि को लेकर भक्तों में थोड़ा कन्फ्यूजन है, क्योंकि नवमी तिथि 26 और 27 मार्च दोनों दिन पड़ रही है। लोग उलझन में हैं कि राम नवमी 26 मार्च को है या 27 मार्च को।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, श्री राम का जन्म मध्याह्न काल यानी दोपहर में हुआ था, जो इस बार 26 मार्च को विशेष फलदायी बन रहा है। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, ये उत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा। आइए जानें राम जन्मोत्सव की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा करने की विधि।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल नवमी तिथि दो दिन यानी 26 और 27 मार्च को पड़ रही है। शास्त्रों में राम जी का जन्म दोपहर (मध्याह्न) में हुआ था। नवमी की तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू हो जाएगी। मध्याह्न काल के समय नवमी होने से 26 मार्च को पूजा करना श्रेष्ठ है।
हालांकि, बहुत से लोग उदया तिथि को ज्यादा मान्यता देते हैं। इसलिए उदया तिथि के मुताबिक, ये उत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा। अधिकांश राम मंदिरों में उत्सव की तैयारी 26 मार्च को किया जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, भगवान राम की पूजा के लिए विशेष मुहूर्त का ध्यान रखें। 26 मार्च 2026 को पूजा का समय सुबह 11:13 से शुरू होगा।
ये शुभ मुहूर्त दोपहर 01:41 बजे तक रहने वाला है। पंचांग के मुताबिक, 27 मार्च को भी इसी समय के आसपास पूजा की जा सकती है।
26 मार्च 2026 का शुभ मुहूर्त
राम नवमी की
ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। त्रेतायुग में रावण के अंत के लिए प्रभु प्रकट हुए थे। अयोध्या में इस दिन भव्य दीपावली जैसा माहौल रहता है।
इस दिन रामचरितमानस और रामायण का पाठ करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन दान-पुण्य करने से घर में समृद्धि आती है। श्री राम का आशीर्वाद भक्तों के सभी कष्ट हर लेता है। सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यदि आप मंदिर नहीं जा सकते, तो घर पर कीर्तन करें। हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। छोटे बच्चों को भगवान राम की वीर गाथाएं सुनाएं।
घर के मुख्य द्वार पर रंगोली और दीपक जलाएं। सात्विक भोजन ग्रहण करें और मन में शुद्ध विचार रखें। राम नाम का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है। ये पर्व हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये खबरें भी पढ़ें....
चैत्र नवरात्रि 2026 पर खरमास का साया, क्या रुकेंगे सभी मांगलिक कार्य
शादी से लेकर गृह प्रवेश तक, यहां देखें शुभ मुहूर्त 2026 की लिस्ट
चैत्र नवरात्रि पर पंचक का साया, इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम
चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, श्री राम का जन्म मध्याह्न काल यानी दोपहर में हुआ था, जो इस बार 26 मार्च को विशेष फलदायी बन रहा है। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, ये उत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा। आइए जानें राम जन्मोत्सव की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा करने की विधि।
कब है राम नवमी 2026
हालांकि, बहुत से लोग उदया तिथि को ज्यादा मान्यता देते हैं। इसलिए उदया तिथि के मुताबिक, ये उत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा। अधिकांश राम मंदिरों में उत्सव की तैयारी 26 मार्च को किया जाएगा।
पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
ये शुभ मुहूर्त दोपहर 01:41 बजे तक रहने वाला है। पंचांग के मुताबिक, 27 मार्च को भी इसी समय के आसपास पूजा की जा सकती है।
26 मार्च 2026 का शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय: सुबह 06:18 बजे
- मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 11:13 से दोपहर 01:40 बजे तक
- मध्याह्न का क्षण: दोपहर 12:26 बजे
- सूर्योदय: सुबह 06:17 बजे
- मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 11:12 से दोपहर 01:40 बजे तक
- मध्याह्न का क्षण: दोपहर 12:26 बजे
राम नवमी की पूजा विधि
- रामनवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें।
- पूजा घर में भगवान राम की तस्वीर को साफ करें।
- राम जी को पीले रंग के वस्त्र और फूल अर्पित करें।
- केसरिया भात, खीर और पंजीरी का भोग तैयार करें।
- भोग में तुलसी दल डालना बिल्कुल भी न भूलें।
- पूजा में राम नाम का निरंतर जाप करते रहें।
- अंत में धूप, दीप और कपूर से आरती उतारें।
राम नवमी का धार्मिक महत्व
इस दिन रामचरितमानस और रामायण का पाठ करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन दान-पुण्य करने से घर में समृद्धि आती है। श्री राम का आशीर्वाद भक्तों के सभी कष्ट हर लेता है। सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती।
घर पर कैसे करें राम नवमी का पूजा
घर के मुख्य द्वार पर रंगोली और दीपक जलाएं। सात्विक भोजन ग्रहण करें और मन में शुद्ध विचार रखें। राम नाम का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है। ये पर्व हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये खबरें भी पढ़ें....
चैत्र नवरात्रि 2026 पर खरमास का साया, क्या रुकेंगे सभी मांगलिक कार्य
शादी से लेकर गृह प्रवेश तक, यहां देखें शुभ मुहूर्त 2026 की लिस्ट
चैत्र नवरात्रि पर पंचक का साया, इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम
चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA