मोदी सरकार ने माना MP के अस्पतालों में चल रहा आयुष्मान योजना का फर्जीवाड़ा, 549 पर एक्शन

Siddhi Tamrakar | Feb 12, 2025, 14:15 IST
ayushman bharat yojana fraud mp
मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। सरकार ने जांच के बाद कई अस्पतालों पर कार्रवाई की है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय धोखाधड़ी विरोधी इकाई (NAFU) की जांच में 562 करोड़ रुपए के 2.7 लाख फर्जी क्लेम पाए गए हैं। यह फर्जी क्लेम प्राइवेट अस्पतालों द्वारा किए गए थे।



खबर यह भी- आयुष्मान भारत योजना में डिजिटल वॉलेट सुविधा, ऑनलाइन देखें सकेंगे इलाज खर्च और लिमिट



जांच के लिए सख्त कदम उठा रही सरकार

सरकार ने फर्जी क्लेम की जांच के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं। राज्य स्वास्थ्य एजेंसियां नियमित डेस्क मेडिकल ऑडिट के साथ-साथ फील्ड ऑडिट भी करती हैं। इस प्रक्रिया के तहत अब तक 1 हजार 114 अस्पतालों को पैनल से हटा दिया गया है। इसके अलावा, 549 अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के तहत सस्पेंड भी कर दिया गया है।



खबर यह भी- 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को इस तरह मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, ऐसे करें अप्लाई



मध्य प्रदेश में भी फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

क्या है आयुष्मान योजना?

आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 12.37 करोड़ परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाता है। इस योजना के तहत हाल ही में 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदना कार्ड के साथ जोड़ा गया है। यह योजना गरीबों और जरूरतमंदों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।



खबर यह भी- आयुष्मान भारत योजना : अब सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक का इलाज



फर्जी क्लेम का राज्यवार ब्यौरा

NAFU की ओर से की गई जांच में 6.5 करोड़ दावों में से 2.7 लाख दावे फर्जी पाए गए हैं, जिनका कुल मूल्य 562 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इन फर्जी दावों का राज्यवार ब्यौरा भी सामने आया है:



  • उत्तर प्रदेश में 13.90 करोड़ रुपए के फर्जी क्लेम पाए गए।
  • छत्तीसगढ़ में 12 करोड़ रुपए के फर्जी क्लेम पाए गए।
  • मध्य प्रदेश में 11.93 करोड़ रुपए के फर्जी क्लेम मिले।
  • पंजाब में 2.87 करोड़ रुपए के फर्जी क्लेम मिले।
  • उत्तराखंड में 1.57 करोड़ रुपए के फर्जी क्लेम पाए गए।

खबर यह भी- आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले 30 अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई



फर्जीवाड़ा रोकने क्या कदम उठाए जाएंगे?

आयुष्मान भारत योजना में इस तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के तहत राष्ट्रीय धोखाधड़ी विरोधी इकाई(NAFU)का गठन किया है। यह इकाई इस तरह के मामलों की जांच करती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखेगी। उम्मीद की जाती है कि इस मामले के बाद योजना में और भी सुधारहोंगे, ताकि सही तरीके से लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • नरेंद्र मोदी
  • मध्य प्रदेश
  • आयुष्मान भारत योजना
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • राजस्थान स्वास्थ्य मंत्रालय
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण NHA