बेटी से किया प्रेम विवाह तो परिवार ने गला रेतकर चढ़ा दी बलि

Shreya Nakade | Jun 09, 2024, 08:28 IST
बिहार में लड़के की बलि
एक युवक का गला कटा हुआ शव गांव के काली मंदिर से बरामद हुआ है। मृतक के परिवार ने उसकी बलि चढ़ाए जाने का आरोप लगाया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

बिहार से प्रेम प्रसंग में युवक की बलि चढ़ाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है ( murder in a love affair )। कैमूर में एक युवक का कटा हुआ सिर और शव काली मंदिर से बरामद हुआ है। मृत युवक ने गांव की ही एक नाबालिग लड़की से भागकर शादी की थी। लड़की के परिवार वालों पर ही युवक की हत्या कर बलि चढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है ( sacrifice in love affair )।



लड़के के परिवार ने लगाया बलि का आरोप


मृतक की पहचान सोनरा गांव के पंकज कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि बेलवा थाने क्षेत्र के पूरब मां काली मंदिर में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले में युवक के परिवार वालों का मानना है कि जिस लड़की से उसका प्रेम विवाह हुआ था उसके परिवार वालों ने लड़के की बलि चढ़ा दी। घटना की जानकारी से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मामले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।



युवक की चाची के अनुसार वह शाम को सब्जी लेने घर से निकला था। फिर सब्जी और अपना मोबाइल एक बच्चे के हाथों घर पहुंचा दिया। जब बहुत देर तक युवक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। अगली सुबह पंकज का शव कालि मंदिर से बरामद हुआ। उसका गला चाकु से रेता गया था।



ये खबर भी पढ़िए...



राजधानी में ‘LOVE’ के लफड़े में चली गोली, क्या है पूरा मामला



भागकर की थी लड़की से शादी


मृतक पंकज के पिता सूचित राम ने बताया कि पंकज और गांव की एक नाबालिग लड़की ने भागकर शादी कर ली थी। प्रेम प्रसंग में दोनों गांव से भागकर मुंबई चले गए थे। यहां उन्होंने कोर्ट और मंदिर में शादी कर ली। परिवार वालों का दबाव बढ़ने पर दोनों घर लौटे।


उनके घर लौटने पर लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। नाबालिग से शादी करने के चलते मृतक पंकज 4 महीने जेल में भी रहा। वह 21 मई को ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।इस मामले में पुलिस ने अभी दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी जांच जारी है।



ये खबर भी पढ़िए...



साधराम हत्याकांड: परिजनों ने चेक लौटाया, कहा-मुआवजा नहीं इंसाफ चाहिए



Tags:
  • murder in a love affair
  • sacrifice in love affair
  • गला रेतकर हत्या
  • नाबालिग लड़की ने भागकर शादी
  • प्रेम प्रसंग में युवक की बलि
  • हत्या कर बलि