Bollywood Stars Attacked: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सैफ अली खान पर हमले तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे

Arohi Raj | Oct 19, 2026, 12:52 IST
बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल।
बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई बार डर और हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी धमकियों ने फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई। हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए हैं।
Behind the glitz and glamour of Bollywood, incidents of fear and violence sometimes come to light. Threats linked to the Lawrence Bishnoi gang have also raised questions regarding security within the film industry.

वहीं, उनके ड्रायवर के घायल होने का बात सामने आई है। इससे पहले फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर भी फायरिंग हुई थी। गुलशन कुमार की हत्या से लेकर सैफ अली खान पर हमले तक कई घटनाएं चर्चा में रहीं। इन मामलों के पीछे अलग-अलग कारण और परिस्थितियां सामने आईं। कुछ मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आया है।



गुलशन कुमार की हत्या हुई

टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार की हत्या 12 अगस्त 1997 को हुई। मुंबई के जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर उन्हें गोली मारी गई। हमलावरों ने 16 गोलियां चलाई थीं। मामले में अब्दुल रऊफ उर्फ दाऊद मर्चेंट को दोषी ठहराया गया। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2021 में उसकी सजा बरकरार रखी।



यह बॉलीवुड अंडरवर्ल्ड (संगठित अपराध की दुनिया) के सबसे चर्चित मामलों में रहा।



टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की हत्या 12 अगस्त 1997 को हुई।

डायरेक्टर राकेश रोशन के साथ क्या हुआ?

21 जनवरी 2000 को राकेश रोशन पर मुंबई के सांताक्रूज में गोलीबारी हुई। यह हमला फिल्म कहो ना... प्यार है की सफलता के कुछ दिन बाद हुआ। उनके हाथ में चोट लगी। एक गोली सीने को छूकर निकल गई। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए। इससे फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड के कथित दबाव पर बहस तेज हुई।




राकेश रोशन पर मुंबई के सांताक्रूज में गोलीबारी हुई थी।

गौहर खान और भंसाली पर हमले हुए

2014 में इंडियाज रॉ स्टार के फिनाले में एक्ट्रेस गौहर खान पर हमला हुआ। आरोपी ने उनके पहनावे और धार्मिक मान्यताओं (Religious belief) पर आपत्ति जताई थी।हालांकि, घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।



2017 में जयपुर में फिल्म पद्मावत की शूटिंग चल रही थी। करणी सेना के सदस्यों ने कथित तौर पर संजय लीला भंसाली से मारपीट की। साथ ही उनके शूटिंग में भी बाधा डाली।



एक्ट्रेस गौहर खान पर इंडियाज रॉ स्टार के फिनाले के दौरान हमला हुआ था।

सलमान खान के घर फायरिंग हुई

सलमान खान के घर फायरिंग की घटना 14 अप्रैल 2024 को हुई। बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर बाइक सवार दो हमलावर पहुंचे। उन्होंने पांच राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ाई गई।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। इनमें विक्की गुप्ता, सागर पाल, हरपाल सिंह, सोनूकुमार बिश्नोई और मोहम्मद रफीक चौधरी थे। छठे आरोपी का नाम अनुज कुमार थापन था। मई 2024 में पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई।



लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सलमान खान के गर पर फायरिंग की थी।

सैफ अली खान पर हमले हुए

सैफ अली खान पर हमला 16 जनवरी 2025 को बांद्रा के घर में हुआ। एक व्यक्ति उनके घर में घुसा और एक्ट्रेस सैफ अली पर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें कई चोटें आईं, तुरंत अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी सर्जरी कराई गई।



16 जनवरी 2025 को बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला हुआ था।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कब हुई?

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना फरवरी 2026 में हुई। इस घटना के बाद एक सोशल मीडिया अकाउंट ने लॉरेंस गैंग से कनेक्शन का दावा था। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, इस हमले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों की भूमिका थी। पुलिस ने मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।



रोहित शेट्टी के घर फरवरी 2026 में फायरिंग की घटना हुई।

बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर सवाल क्यों?

इन घटनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर बढ़ी है। पुलिस की निगरानी और गिरोहों के प्रभाव पर भी सवाल उठे हैं। हर घटना के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कुछ मामलों में अंडरवर्ल्ड से जुड़े आरोप सामने आए। वहीं, कुछ मामलों में लूटपाट या निजी दुश्मनी की आशंका की जांच हुई।




काले हिरण से शुरू हुआ सलमान और बिश्नोई का विवाद

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद की जड़ 1998 का काला हिरण शिकार मामला है। उस समय सलमान राजस्थान के जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग कर रहे थे।इसी दौरान काले हिरण के शिकार के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ।



बिश्नोई समाज काले हिरण को विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व देता है।समाज में वन्यजीवों और पेड़ों के संरक्षण की पुरानी परंपरा है। काले हिरण की रक्षा करना भी इस परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।इस मामले को लेकर बिश्नोई समाज में लंबे समय से नाराजगी रही है। लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान के खिलाफ दी गई धमकियों को भी इसी विवाद से जोड़ा जाता है।



काला हिरण मामले में सलमान को कब हुई थी सजा?

जोधपुर की अदालत ने 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराया था। अदालत ने उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई थी।हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सलमान ने दोषसिद्धि और सजा को चुनौती दी थी। इसलिए इस मामले की अपील संबंधी कानूनी स्थिति भी महत्वपूर्ण है।



यह भी समझना जरूरी है कि सलमान खान से जुड़े सभी वन्यजीव मामले एक जैसे नहीं थे। अलग-अलग घटनाओं से जुड़े मामलों में अदालतों ने अलग फैसले दिए थे।



लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से क्या चाहता है?

लॉरेंस बिश्नोई ने पूर्व में सलमान खान से काला हिरण मामले में माफी मांगने की बात कही थी। मीडिया इंटरव्यू में भी उसने इस मुद्दे का जिक्र किया था।उसकी मांग सलमान खान के बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थल पर जाकर माफी मांगने से जुड़ी रही है।हालांकि, किसी आपराधिक मामले या पुराने विवाद को लेकर हिंसा करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। धमकी और फायरिंग जैसे मामलों की जांच अलग आपराधिक प्रक्रिया के तहत होती है।सलमान खान को पहले भी धमकियां मिलने की खबरें सामने आती रही हैं। सुरक्षा संबंधी खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी।




FAQs



  1. गुलशन कुमार की हत्या कब हुई थी और इसमें किसका हाथ था?
    गुलशन कुमार की हत्या 12 अगस्त 1997 को हुई थी, जब उन्हें मुंबई के जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गोली मारी गई। इस मामले में अब्दुल रऊफ उर्फ दाऊद मर्चेंट को दोषी ठहराया गया।
  2. रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कब हुई थी?
    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना फरवरी 2026 में हुई थी।
  3. सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद की जड़ क्या है?
    सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद की जड़ 1998 का काला हिरण शिकार मामला है, जिसमें सलमान पर काले हिरण के शिकार का आरोप था। बिश्नोई समाज के लिए काले हिरण का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, जिसके कारण समाज में सलमान के खिलाफ नाराजगी रही है।
Tags:
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
  • बॉलीवुड सितारों पर हमले
  • बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग
  • सलमान खान के घर फायरिंग
  • गुलशन कुमार की हत्या
  • सैफ अली खान पर हमला
  • बॉलीवुड अंडरवर्ल्ड
  • Tiger Shroff firing
  • Bollywood stars attacked