चुनाव रिजल्ट के बाद जॉली मूड में CEC राजीव कुमार, कहा- अगले चुनाव में फिर गालियां खाएगी EVM
Chief Election Commissioner Rajiv Kumar Statement : लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ( CEC Rajiv Kumar ) जॉली मूड में नजर आए हैं। CEC राजीव कुमार की सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इसमें CEC राजीव कुमार मजाकिया अंदाज में EVM मशीन पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि, अभी EVM मशीन को आराम करने दो, अगले चुनाव में फिर उसे गालियां खानी है। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही इस पर लोगों ने भी कमेंट किए है।
ये खबर पढ़िए ...स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में दुनिया का सबसे बड़ा rocket starship किया लॉन्च
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा,"अब तो चुनाव के नतीजे सबके सामने है, सभी को पता है तो उस बेचारी (EVM) को क्यों पीटना है। उससे दूर रहते हैं। थोड़े दिन उसको भी आराम करने दीजिए। नेस्ट इलेक्शन तक आराम करेगी फिर बाहर आएगी। ‘फिर EVM उसी तरीके उठेगी, बैट्री बदलेंगे। फिर उसके पेपर बदलेंगे फिर अगले चुनाव में वो गाली खाएगी। उसके बाद फिर से वो रिजल्ट अपने से दिखाएगी।’ उन्होंने कहा कि पिछले 20- 22 चुनाव से वो (EVM) अपने रिजल्ट ऐसे ही दिखा रही है।"
ये खबर पढ़िए ...Stock Market के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला , राहुल गांधी ने PM MODI और शाह को घेरा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा, 'पिछले 20-22 सालों से ईवीएम सही नतीजे दिखाती आ रही है। वह बहुत भरोसेमंद है, वह हर प्रकार से तटस्त हो चुकी है और अपना काम करती है।' यह वीडियो उस वक्त का है जब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार आदर्श चुनाव आचार संहिता हटने और नवनिर्वाचित सांसदों की सूची राष्ट्रपति को सौंपने की जानकारी मीडिया को दे रहे थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CEC Rajiv Kumar on EVM | चुनाव रिजल्ट