घटती जनसंख्या से घबराया चीन, छुट्टियों का लालच देकर आबादी बढ़ाने की कोशिश कर रही सरकार

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 11, 2025, 15:50 IST
China giving facilities to youths for marriage and having kids
कम होती जनसंख्या से परेशान होकर चीन सरकार ने अब युवाओं को कई तरह की रियायतें देने का फ़ैसला किया है। इस कदम के पीछे मकसद यह है कि ज्यादा से ज्यादा युवा शादी करने के लिए प्रेरित हों और परिवार बसाएं, ताकि देश की घटती जनसंख्या को संतुलन में लाया जा सके।

चीन इस वक्त एक नई जनसांख्यिकीय चुनौती से जूझ रहा है—घटती जनसंख्या दर। दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश अब शादी और बच्चे (Marriage and Childbirth) को बढ़ावा देने के लिए बड़े फैसले ले रहा है। सरकार ने कई प्रांतों में शादी की छुट्टी (Marriage Leave) को 3 दिन से बढ़ाकर 30 दिन तक कर दिया है।इस पहल का उद्देश्य युवाओं को विवाह और पारिवारिक जीवन के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे जनसंख्या में संतुलन बना रहे। संतानोत्पत्ति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सुविधाएं और छूट भी प्रदान की जा रही हैं।

सिचुआन राज्य में नई व्यवस्था:

शादी पर छुट्टी: 20 दिन


शादी से पहले मेडिकल चेकअप: 5 अतिरिक्त दिन


कुल: 25 दिन की पूरी सैलरी वाली छुट्टी

क्यों घट रही है शादी और जन्म दर?

चीन में 2025 की पहली तिमाही में सिर्फ 1.81 मिलियन शादियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले वर्ष से 8% कम है। ये आंकड़ा 1980 के बाद सबसे न्यूनतम है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अब युवा तब तक शादी नहीं करते जब तक उन्हें बच्चा प्लान न करना हो।



ये भी पढ़ें: भारत में जनसंख्या तो बढ़ी, लेकिन महिलाओं में बच्चों को जन्म देने की घटती रुचि ने बढ़ाई टेंशन

इन कारणों से हो रही जनसंख्या कम

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • चीन
  • मैटरनिटी लीव
  • शादी
  • TFR
  • बच्चे
  • जनसंख्या