नायब सिंह सैनी CM तो 12 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें लिस्ट

Raj Singh | Oct 17, 2024, 14:58 IST
the sootr
हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है। बीजेपी ने एक बार फिर नायब सिंह सैनी पर भरोसा जताया है। सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 12 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है। नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार जैसे नेता शामिल हैं।



शपथ समारोह में बीजेपी के दिग्गज नेता पहुंचे

16 अक्टूबर को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया था। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। नायब सिंह सैनी ने बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। अब भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर नायब पर भरोसा जताते हुए उन्हें हरियाणा की कमान सौंपी है।



इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।



ये भी खबर पढ़िए... दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, जानें कितने हैं अमीर



इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

  • अनिल विज
  • कृष्ण लाल पंवार
  • राव नरबीर सिंह
  • महिपाल ढांडा
  • विपुल गोयल
  • अरविंद शर्मा
  • श्याम सिंह राणा
  • रणबीर सिंह गंगवा
  • कृष्ण बेदी
  • श्रुति चौधरी
  • आरती सिंह राव
  • राजेश नागर

90 में से 48 सीटें बीजेपी के पास

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इनमें से 48 सीटें जीतकर बीजेपी ने इतिहास रच दिया। पार्टी ने लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाई है। वहीं कांग्रेस के खाते में 37 सीटें ही जा पाई। एक बार फिर से उसे विपक्ष में बैठना पड़ा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • कांग्रेस
  • नरेंद्र मोदी
  • बीजेपी
  • अमित शाह
  • शपथ समारोह
  • Political News
  • हरियाणा
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • अनिल विज
  • नायब सिंह सैनी
  • Nayab Singh Saini