संविधान की 75वीं वर्षगांठ आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खास संबोधन
आज कैलेंडर में तारीख 26 नवंबर है, इस दिन को हम संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। आज संविधान की 75वीं वर्षगांठ है। 26 नवंबर 1949 को संविधान को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था, और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। साल 2015 में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हर साल 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिन का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
सेंट्रल हॉल में मुख्य कार्यक्रम
संसद का शीतकालीन सत्र आज से, अडानी बनेगा बहस का मुद्दा
सालभर चलने वाले समारोह की शुरुआत
- संविधान की 75वीं सालगिराह के उपलक्ष्य पर सालभर चलने वाले समारोह की शुरुआत की जाएगी।
- इस समारोह की टैगलाइन 'हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान' दिया गया है।
- राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य लोग देश और विदेशों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन करेंगे।
विशेष स्मारक और प्रकाशन
- इस समारोह के दौरान कई नई पहल की जाएंगी।
- संविधान निर्माण और यात्रा पर दो पुस्तकों का विमोचन होगा।
- संविधान की कला पर आधारित पुस्तिका जारी की जाएगी।
- स्मारक सिक्का के साथ डाक टिकट का विमोचन किया जाएगा।
- संविधान की संस्कृत के अलावा मैथिली में प्रतियां भी जारी की जाएंगी।
कार्यक्रम में राज्यों के सीएम भी होंगे शामिल
सेंट्रल हॉल के अलावा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्यपाल, उपराज्यपाल, और मुख्यमंत्री इसमें शामिल होंगे। स्थानीय स्तर पर संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति धनखड़ से कहा, मुझे सिखाने की जरूरत नहीं
संविधान स्वाभिमान यात्रा
इस खास मौके को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि संविधान के निर्माण में डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान को प्रचारित करने के लिए संविधान स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 14 अप्रैल 2024 से 28 अप्रैल 2024 तक चलेगी। पंचायतों और एससी/एसटी बहुल गांवों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संविधान दिवस के इस खास मौके पर भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद और इसके गौरवशाली इतिहास को सम्मानित किया जा रहा है।
FAQ
- संविधान दिवस कब मनाया जाता है?
संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। - संविधान दिवस 2024 के अवसर पर कौन से कार्यक्रम होंगे?
संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी। - संविधान की 75वीं सालगिराह के अवसर पर कौन सी नई पहल की जाएंगी?
इस खास मौके पर संविधान की कला पर आधारित पुस्तिका जारी की जाएगी। - संविधान स्वाभिमान यात्रा कब से चलेगी?
संविधान स्वाभिमान यात्रा 14 अप्रैल 2024 से 28 अप्रैल 2024 तक चलेगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी घोषणा की है। - संविधान दिवस का क्या उद्देश्य है?
संविधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों में भारतीय संविधान के प्रति सम्मान और इसके मूल्यों को बढ़ावा देना है। यह दिन भारतीय लोकतंत्र की नींव और इसके गौरवशाली इतिहास का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक