भारत में XFG की एंट्री, MP में भी मिले 6 केस; जानें क्यों खतरनाक है कोरोना का ये नया वेरिएंट

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Covid cases in India
Covid cases in India
भारत में कोविड-19 मामलों में फिर से वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें एक नया वैरिएंट XFG चिंता का कारण बन रहा है। यह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है और अब तक देश में इसके 163 मामले सामने आ चुके हैं।

भारत में कोविड-19 के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 324 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 7121 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा नए केस गुजरात में सामने आए हैं। यहां 128 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली, झारखंड और केरल में 3 मौतें दर्ज की गई हैं।



कोरोना मामलों के बढ़ने का कारण अभी तक JN.1 वैरिएंट माना जा रहा था। लेकिन, अब यह देखा जा रहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट XFG भी कोरोना फैला रहा है। इस वेरिएंट को हाल ही में वैज्ञानिकों ने ट्रैक किया है।



XFG वैरिएंट क्या है

भारत में XFG वैरिएंट कहां पाया गया:
अब तक भारत में XFG वैरिएंट के 163 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (89) से हैं:

  • महाराष्ट्र:89
  • तमिलनाडु:16
  • केरल:15
  • गुजरात:11
  • मध्य प्रदेश:6
  • आंध्र प्रदेश:6
  • पश्चिम बंगाल: 6

इनमें से 159 मामले मई 2024 में सामने आए हैं, जबकि अप्रैल और जून में सिर्फ 2-2 केस रिपोर्ट हुए।



ये भी पढ़ें:



फिर तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 68 की गई जान, 6800 एक्टिव केस



XFG वैरिएंट कितना खतरनाक है

विशेषज्ञों के अनुसार, XFG वैरिएंट पहले के वैरिएंट्स जितना संक्रामक नहीं है, लेकिन यह इम्यूनिटी को चकमा देने में सक्षम है। यानी यह वैक्सीन या नेचुरल इम्यूनिटी के असर को कम कर सकता है। इसके लक्षण फ्लू से मिलते-जुलते हैं।



इसका सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्ग, पहले से बीमार लोग और बिना टीकाकरण वाले लोगों को है।



फिलहाल, कोई ऐसा प्रमाण नहीं है कि XFG गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती की संभावना बढ़ा रहा है। लेकिन अगर इस पर नजर नहीं रखी गई, तो यह आगे जाकर बड़ा खतरा बन सकता है।



ये भी पढ़ें:



कोरोना से बचाव का दावा फेल : जरूरी किट ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा



एमपी में कोविड

देश के साथ ही मध्य प्रदेश में भी कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। प्रदेश में इस समय कोरोना के 65 सक्रिय मामले हैं। जनवरी से अभी तक दो मौत हो चुकी हैं। प्रदेश में भी इस नए वेरिएंट के 6 मामले सामने आए हैं। ग्वालियर में कोरोना के 6 नए केस मिले हैं, इनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं।



कोरोना के लक्षण

  • बुखार या कंपकंपी
  • खांसी और गले में खराश
  • बंद या बहती नाक
  • सिरदर्द और थकान
  • शरीर में दर्द
  • स्वाद और गंध की कमी (कम आम)
  • कभी-कभी मितली या दस्त
  • वैक्सीनेटेड लोगों में ये लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

बचाव के उपाय

  • सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ज़रूर पहनें
  • लक्षण महसूस होने पर घर पर रहें
  • बूस्टर डोज सहित समय पर वैक्सीन लें
  • बार-बार साबुन या सैनिटाइज़र से हाथ धोएं
  • संक्रमण की पुष्टि पर तुरंत अलग हो जाएं

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • कोरोना
  • मध्य प्रदेश
  • फ्लू
  • कोरोना का नया वेरिएंट
  • Omicron
  • कोविड
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय