रसोई गैस सिलेंडर से लेकर पेंशन योजना तक 1 दिसंबर से बदलेंगे 6 बड़े नियम
BHOPAL. जैसे ही दिसंबर का महीना शुरू होगा, देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो जाएंगे। ये बदलाव आम आदमी, पेंशनर्स, यात्रियों और टैक्सपेयर्स से जुड़ी व्यवस्था में असर डालेंगे।
चाहे वह गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो या पेंशन स्कीम की डेडलाइन, ये सब दिसंबर में बदल जाएंगे। इसके साथ ही, बैंक की छुट्टियों की लिस्ट भी बदलेगी। आइए जानते हैं कि ये बदलाव क्या हैं और कैसे इनका असर पड़ेगा?
UPS चुनने की डेडलाइन हो जाएगी खत्म
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
रुक सकती है बुजुर्गों की पेंशन
दिसंबर से पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए एक नया बदलाव होगा। उन्हें लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर तक जमा करना है। यदि यह प्रमाण पत्र समय पर नहीं जमा किया, तो पेंशन में रुकावट हो सकती है। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि पेंशन सही व्यक्ति तक पहुंचे।
1 दिसंबर से बदलेंगे ये बड़े नियम...
|
TDS और टैक्स से जुड़े नियम
यदि आपने अक्टूबर में TDS कटवाया था, तो 30 नवंबर तक स्टेटमेंट जमा करना होगा। यह स्टेटमेंट सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत होगा। इसके अलावा, सेक्शन 92E की रिपोर्ट भी आज तक जमा करनी है। यदि आप यह दस्तावेज 1 दिसंबर तक नहीं जमा करते, तो टैक्स से जुड़े मुद्दे बढ़ सकते हैं।
बैंकों में होंगी लंबी छुट्टियां
दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों का असर दिखेगा। RBI के कैलेंडर के मुताबिक, दिसंबर में बैंकिंग कामकाज प्रभावित होगा। महीने की शुरुआत में छुट्टी होगी, और दूसरे-चौथे शनिवार, हर रविवार छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा, कुछ राज्यों के त्योहारों के कारण करीब 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसीलिए, बैंक जाने से पहले आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट चेक करना जरूरी है। राज्यवार छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं।
LPG सिलेंडर की कीमतें हो सकता है बदलाव
1 दिसंबर को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करेंगी। इस महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में हाल ही में कई बदलाव हुए थे।
1 नवंबर को इसमें 6.50 रुपए की कमी आई थी। हालांकि, घरेलू 14 किलो सिलेंडर की कीमतें पिछले कई महीनों से वही हैं। यदि इनकी कीमतें बढ़ती हैं तो रसोई का खर्च बढ़ जाएगा। वहीं, कीमतें घटती हैं तो राहत मिल सकती है।
ATF की कीमतें होंगी अपडेट
जैसे LPG की कीमतें हर महीने अपडेट होती हैं, वैसे ही एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी 1 दिसंबर को बदल सकती हैं। यदि ATF की कीमतें बढ़ती हैं, तो हवाई यात्रा की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। ऐसे में यदि आप नियमित रूप से हवाई यात्रा करते हैं तो आपकी जेब पर इसका सीधा असर हो सकता है।