भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ बनाया नया रिकॉर्ड - मन की बात में बोले पीएम मोदी

Sanjay Dhiman | Nov 30, 2025, 12:49 IST
Share
PM MODI MAN KI BAAT
Photograph: (the sootr)

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 128वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान खेल में भारत के बढ़ते कदम,ISRO से जुड़ी साइंस की तरक्की, रामबन शहद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि देश ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर रिकॉर्ड बना दिया है।

RAIPUR. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने खेल, व्यापार, विज्ञान और कृषि क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के अन्नदाताओं ने देश में खाद्यान्न उत्पादन में नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में इस बार 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन किया गया है। जो अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ISRO की ड्रोन प्रतियोगिता में Gen-Z के प्रयासों की तारीफ भी की। उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' पर भी जोर दिया।

खाद्यान्न उत्पादन में नया रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश के कृषि क्षेत्र की प्रगति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश ने इस बार खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड तरक्की की है। बीते वर्ष की तुलना में इस बार 357 मिलियन टन अनाज उत्पादन हुआ है।

जो पिछले साल की तुलना में 21 मिलियन टन ज्यादा है। यह देश का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है। यह आंकड़ा बताता है कि देश खाद्यान्न के मामले में न केवल आत्मनिर्भर है, बल्कि निर्यात भी कर रहा है।

ISRO Robotics Challenge - मंगल पर पानी खोजेगा ये ड्रोन, मिला सेकेंड प्राइज़  - ISRO Robotics Challenge–IRoC U 2025 sharda university students drone to  search water on mars - GNT
ISRO Robotics Challenge - मंगल पर पानी खोजेगा ये ड्रोन, मिला सेकेंड प्राइज़ - ISRO Robotics Challenge–IRoC U 2025 sharda university students drone to search water on mars - GNT

Gen-Z छात्रों के प्रयास की प्रशंसा

प्रधानमंत्री मोदी ने खेल के क्षेत्र में भारत की बढ़ती सफलता पर चर्चा की। उन्होंने पुणे के Gen-Zछात्रों की मेहनत का उदाहरण दिया, जिन्होंने ISRO की एक ड्रोन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भारत के युवाओं ने मंगल ग्रह की परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने की चुनौती स्वीकार की।

हालांकि ड्रोन कई बार गिरा और क्रैश हुआ, लेकिन छात्रों ने हार मानने के बजाय लगातार प्रयास किया। आखिरकार वे ड्रोन सफलतापूर्वक उड़ने में सफल रहे। इस प्रतियोगिता में पुणे के युवाओं की टीम ने काफी सफलता हासिल की।

यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में डीजीपी कॉन्फ्रेंस: पीएम मोदी करेंगे सुरक्षित भारत निर्माण के लिए रोडमैप की घोषणा

संविधान दिवस पर पीएम मोदी का देश के नाम खत – अधिकारों के साथ कर्तव्य निभाने का संदेश

Jammu and Kashmir's most important product and the changes brought about by  the GI tag
Jammu and Kashmir's most important product and the changes brought about by the GI tag

भारत के शहद की बताई विशेषताएं

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादित शहद की विशेषताओं पर भी बात की। जम्मू-कश्मीर के रामबन क्षेत्र में उगने वाली सुलाई के फूलों से बनी विशेष शहद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसे GI Tag प्राप्त है। इसके अलावा, कर्नाटका के पुत्तुर में किसानों ने शहद उत्पादन के लिए नयी दिशा अपनाई है। इससे वहां के लोगों को आर्थिक लाभ हो रहा है।

4b8d9789-4eb
4b8d9789-4eb

महाभारत की गाथा कुरुक्षेत्र में

प्रधानमंत्री मोदी ने कुरुक्षेत्र के महाभारत युद्ध के ऐतिहासिक महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब यह स्थान एक महाभारत अनुभव केंद्र बन गया है। यहां लोग 3D, लाइट & साउंड और डिजिटल तकनीक से महाभारत की गाथा का अनुभव कर सकते हैं।

दूसरे विश्व युद्ध में गुजरात के राजा की भूमिका

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे विश्व युद्ध के समय की एक महत्वपूर्ण घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गुजरात के नवानगर के जाम साहब, महाराजा दिग्विजय सिंह ने पोलिश यहूदी बच्चों को बचाने का कार्य किया। उनके द्वारा हजारों बच्चों को शरण दी गई, जो आज भी एक प्रेरणा का स्रोत है।

यह खबरें भी पढ़ें...

DGP-IG कॉन्फ्रेंस का अंतिम दिन: आंतरिक सुरक्षा पर रणनीति तैयार, चुना जाएगा मॉडल स्टेट, PM मोदी करेंगे CM-मंत्रियों से मुलाकात

रायपुर कांग्रेस भवन में पर्चा फेंकने से बवाल; युवा प्रभारी के खिलाफ लिखे नारे, कांग्रेस बोली- BJP की चाल

नवंबर भारत के लिए खास क्यों है?

पीएम मोदी ने बताया कि नवंबर का महीना भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने में भारत में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। अब वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • ISRO
  • मन की बात
  • GEN-Z
  • पीएम मोदी के मन की बात
  • खाद्यान्न उत्पादन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज