एसी ब्लास्ट में पूर्व आईएएस धनेंद्र कुमार की मौत, ये छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

Aman Vaishnav | May 29, 2026, 12:52 IST
delhi ac blast former ias officer death
दिल्ली में एक बार फिर एसी ब्लास्ट की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में पूर्व आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई है। घर, दुकान व अन्य जगहों पर एसी का यूज कैसे करें, जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • दिल्ली के हौज खास इलाके में 27 मई की रात को एक घर में AC ब्लास्ट हो गया।
  • इस हादसे में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई।
  • आग लगने की वजह घर के अंदर लगी AC की इनडोर यूनिट में धमाका हुआ था।
  • दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
  • इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में भी ऐसी में आग लगने से 9 लोग जान गंवा चुके हैं।

AC ब्लास्ट में IAS अधिकारी की मौत

दिल्ली में बढ़ती तपती गर्मी के बीच एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। हौज खास इलाके में 27 मई की रात को पुलिस को एक घर में आग लगने की सूचना मिली।



पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।



जिस वक्त घर में आग लगी वहां कुल पांच लोग मौजूद थे। इनमें घर के नौकर भी शामिल थे। आग की चपेट में आने की वजह से सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।



इनमें मौजूद 80 साल के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नेंद्र कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच के अनुसार आग की शुरुआत कमरे के अंदर लगी AC की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से हुई थी। इसके बाद लपटें पूरे घर में फैल गई थी।



दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रहे मामले

यह कोई इकलौता मामला नहीं है। गर्मियों के दिनों में घर, दुकान और ऑफिस में AC का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि AC एक हाई वोल्टेज पर चलने वाला उपकरण है।



इसमें की गई एक छोटी सी लापरवाही भी बहुत भारी पड़ सकती है। इससे पहले दिल्ली के ही विवेक विहार इलाके में भी AC ब्लास्ट हुआ था। इस वजह से नौ लोगों की मौत हुई थी। वहीं गाजियाबाद समेत देश के कई हिस्सों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं।



भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

1. इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट

AC में आग लगने का एक बड़ा कारण (AC BLAST REASON) शॉर्ट सर्किट होता है। कई बार लोग AC की वायरिंग में जगह-जगह जोड़ लगा देते हैं। जब तार गर्म होता है या कोई जॉइंट ढीला रह जाता है तो वहां स्पार्किंग होने लगती है।



हमेशा बिना किसी जोड़ वाले मजबूत और सही रेटिंग के बिजली तार का ही इस्तेमाल करें।



2. पावर ओवर लोडिंग या वोल्टेज फ्लक्चुएशन

गर्मियों में बिजली का उतार-चढ़ाव आम बात है। वोल्टेज फ्लक्चुएशन की वजह से AC खराब तो होता ही है। साथ ही उसमें आग लगने का डर भी रहता है।



खासकर तब जब आपने AC के साथ स्टेबलाइजर न लगाया हो। हाई वोल्टेज की वजह से AC के अंदरूनी पार्ट्स जैसे जरूरत से ज्यादा करंट खींचने लगते हैं। इससे वे ओवरहीट होकर जल जाते हैं।



3. AC के अंदर गंदगी जमा होना

आप समय पर AC की सर्विस या मेंटेनेंस नहीं कराते हैं, तो उसके अंदर धूल-मिट्टी और कूड़ा जमा हो जाता है। गंदगी की वजह से AC के हार्डवेयर पर दबाव पड़ता है।



इससे उसे कूलिंग के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इस चक्कर में पार्ट्स जरूरत से ज्यादा गर्महो जाते हैं और आग पकड़ लेते हैं।



4. लोकल या सस्ते पार्ट्स का इस्तेमाल

जब भी AC खराब होता है, तो कई बार लोग किसी भी लोकल मैकेनिक से काम करवा लेते हैं। ये मैकेनिक अक्सर घटिया क्वालिटी के स्पेयर पार्ट्स या खराब क्वालिटी वाली टेप का इस्तेमाल कर देते हैं



हमेशा कंपनी के अधिकृत मैकेनिक से ही AC की रिपेयरिंग और सर्विस करवाएं।



5. AC को लगातार बिना ब्रेक के चलाना

बहुत से लोग गर्मी से बचने के लिए AC को लगातार 24 घंटे ऑन रखते हैं। आपके घर की इलेक्ट्रिक वायरिंग कमजोर है या AC में पहले से कोई छोटी-मोटी खराबी है, तो लगातार चलने से सिस्टम पर ओवरलोड पड़ता है। इससे सॉकेट पिघल सकते हैं और आग लग सकती है।



delhi ac blast former ias officer death


एसी चलाते समय क्या करें? ( एसी मेंटेनेंस टिप्स)

  • हर 2-3 घंटे के अंतराल पर एसी को 15-20 मिनट का ब्रेक दें।
  • एसी की सर्विस हमेशा अच्छे मैकेनिक से ही करवाएं।
  • पुराने तारों और प्लग को तुरंत बदलें यदि वे गर्म हो रहे हों।
  • एसी के आसपास ज्वलनशील चीजें (जैसे पर्दा या लकड़ी का फर्नीचर) कम रखें।

ये खबरें भी पढ़िए...



ये भी पढ़ें...



Delhi AC Blast में खराब AC ने ली नौ की जान, आपने अपना AC कब चेक करवाया था?



देश दुनिया न्यूज: इंदौर ईवी चार्ज अग्निकांड में पीएम रिपोर्ट: 8 की मौत दम घुटने, झुलसने से



दिल्ली के विवेक विहार में एसी फटने से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत



इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में भीषण आग, लाखों का नुकसान; प्रबंधन पर मामला दबाने का आरोप



Tags:
  • शॉर्ट सर्किट
  • AC BLAST REASON
  • देश दुनिया न्यूज
  • एसी मेंटेनेंस टिप्स