इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में भीषण आग, लाखों का नुकसान; प्रबंधन पर लगा मामला दबाने का आरोप

Umeshwari Baghel | May 01, 2026, 19:40 IST
Share
raipur-indira-gandhi-krishi-vishwavidyalaya-fire-incident-university-management-negligence-loss
raipur-indira-gandhi-krishi-vishwavidyalaya-fire-incident-university-management-negligence-loss

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। आग ने विश्वविद्यालय के कृषि परीक्षण क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया, जिससे आसपास के हॉस्टल में भी अफरा-तफरी मच गई।

NEWS IN SHORT

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान
आग ने विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल को अपनी चपेट में लिया
दमकल विभाग को देरी से सूचना, छात्र और सुरक्षाकर्मी ने की आग बुझाने की कोशिश
हॉस्टल की बिजली घंटों तक बाधित, छात्रों को हुई भारी परेशानी
पुलिस और प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू की

NEWS IN DETAIL

Raipur : Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार रात को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के हॉस्टल क्षेत्रों में अफरातफरी मच गई।

आग का कहर और नुकसान

यह घटना विश्वविद्यालय के उस हिस्से में हुई, जहां खेती परीक्षण और कृषि अनुसंधान से जुड़ी फसलें और उपकरण रखे गए थे। आग ने देखते ही देखते बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक नजर आने लगे। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड को लेट दी गई सूचना

विश्वविद्यालय के छात्रों का कहना है कि आग लगने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना नहीं दी। छात्रों के मुताबिक, मामले को दबाने की कोशिश की गई

और फायर ब्रिगेड को देरी से सूचना दी गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी और छात्र खुद ही आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। वे पानी और अन्य संसाधनों के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आग बढ़ती जा रही थी।

29
29

दमकल विभाग की मुस्तैदी से बची बड़ी घटना

स्थिति बिगड़ने के बाद अंततः दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फायर टीम ने आसपास के हिस्सों में आग फैलने से भी रोक लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

हॉस्टल की बिजली गई, छात्रों को परेशानी

इस आगजनी के कारण विश्वविद्यालय के हॉस्टल की बिजली कई घंटों तक बाधित रही, जिससे छात्रों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जांच शुरू

अब तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

नुकसान का अनुमान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेती परीक्षण से जुड़ी फसलों और उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना के बाद क्षति का आंकलन शुरू कर दिया है और जल्द ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

इस हादसे ने विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर किया है, क्योंकि आग लगने के बाद समय पर फायर ब्रिगेड को सूचित नहीं किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  1. 20 लाख का नुकसान: विश्वविद्यालय में आग लगने से कृषि उपकरण और फसलें जलकर खाक हो गईं।
  2. सूचना में देरी: दमकल को आग के बारे में देर से सूचना दी गई।
  3. छात्रों का प्रयास: छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की।
  4. बिजली की समस्या: आग के कारण हॉस्टल में बिजली बाधित रही।
  5. जांच शुरू: पुलिस और प्रशासन आग के कारणों की जांच कर रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़े....

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 3.5 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का खुलासा

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों को सोशल मीडिया पर चुप रहने का आदेश

तेलीबांधा थाना रायपुर गोलीकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मयंक सिंह की गिरफ्तारी, झारखंड से रायपुर लाने की तैयारी

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • तेलीबांधा थाना रायपुर
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान