दिल्ली में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली, राहुल गांधी बोले-हम भाजपा और पीएम को हटाएंगे

Sandeep Kumar | Dec 14, 2025, 18:17 IST
delhi-congress-vote-chore-maharally
दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट चोर, गद्दी छोड़' महारैली हुई। राहुल गांधी और कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सत्ता के बल पर बहादुरी दिखा रही है। कांग्रेस सच की लड़ाई लड़ रही है।

NEW DELHI. दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जनता को डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं। कांग्रेस सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है। चुनाव आयोग असत्य की लड़ाई लड़ रहा है।



राहुल ने कहा यूपी के नेता हरियाणा में जाकर वोट कर रहे थे। कुछ दिन पहले पीएम के हाथ कांपते हुए देखे गए। सत्ता आज है कल नहीं। देश सच को जानता है। भाजपा की बहादुरी सत्ता की बदौलत है।



सांसद ने कहा कि यहां करोड़ों हस्ताक्षर वाले कागज पड़े हैं। जगह-जगह लाखों वोट गायब हो रहे हैं। मोदी जी और अमित शाह जी, याद रखें, सच की जीत होगी। मोदी जी का आत्मविश्वास खत्म हो गया है।



congress-vote-chore-maharally


ये भी पढ़ें...हेल्थ मिशन में नौकरी, मेडिकल हेल्पर के 200 पदों पर निकली भर्ती, 23 दिसंबर तक आवेदन



हम भाजपा और पीएम को हटाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें गाड़ी में आते हुए बताया गया। अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी सत्य की बात करते थे। गांधी ने कहा, हम सच के साथ हैं। हम सच से ही भाजपा और पीएम को हटाएंगे।



ये भी पढ़ें...नॉन-टीचिंग जॉब अलर्ट, IIT Vacancy 2025 में करें अप्लाई, 8 जनवरी है लास्ट डेट



हम इस कानून को बदलेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई में चुनाव आयोग भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को कार्रवाई से मुक्त कर दिया है। गांधी ने कहा, हम इस कानून को बदलेंगे।



ये भी पढ़ें...सरकारी स्कूल में नौकरी, KVS Vacancy में 2 हजार पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी



प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली की प्रदूषित हवा में स्वागत है। आप लोग सुबह कोहरे में भी आए, धन्यवाद। उन्होंने कहा, वोट की ताकत समझना जरूरी है। आजादी से पहले नेहरू जी लोगों से मिलते थे। वे एक सूत्र में जनता को पिरोते थे। उसी वोट के आधार पर जनता ने सरकार चुनी। जनता के हित के लिए संस्थाएं बनाई गईं। आज उन पर प्रहार हो रहा है। कांग्रेस का बैंक अकाउंट बंद कर दिया गया। कई नेताओं को जेल में डाला गया।



ये भी पढ़ें...सड़क हादसे में घायल को गाड़ी में हुई उल्टी, ड्राइवर ने मरीज की पत्नी से धुलवाई 108 एंबुलेंस



संसद में अब बहस नहीं होती: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाए गए। संसद में अब बहस नहीं होती। इनकी हिम्मत जनता के मुद्दों पर बहस करने की नहीं है। भाजपा वोट चोरी से जीत रही है। बैलेट से कभी नहीं जीत सकती। चुनाव आयोग आंख बंद करके बैठा है। संसद में भाजपाई अब आंख नहीं मिला पाते। जनता का भरोसा इन पर से उठ गया है। इनका आत्मविश्वास भी हिल गया है। बिहार के बाद अब यूपी में वोट काटे जा रहे हैं। जनता चुनाव आयोग के तीनों अधिकारियों को नहीं भूलेगी।



congress-vote-chore-maharally


चुनाव आयोग ने कोई जांच नहीं की: पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। यह राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी। राहुल गांधी बार-बार कहते हैं कि वोट चोरी हो रही है, मगर चुनाव आयोग ने कोई जांच नहीं की। हमें अब सड़कों पर उतरना पड़ेगा। रैली में कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर शक्ति दिखाई है। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। न्याय लेकर रहेंगे।



भाजपा ने वोट की ताकत को कमजोर किया

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि 77 साल पहले लोकतंत्र की स्थापना की गई। जनता को वोट डालने की ताकत दी गई। कांग्रेस ने हमेशा इस ताकत को बचाए रखा। भाजपा ने वोट की ताकत को कमजोर कर दिया। आज कार्यकर्ताओं ने रैली में आकर यह साबित किया। वे इस ताकत को वापस बचाकर रहेंगे।



congress-vote-chore-maharally


महारैली में ये नेता हुए शामिल

दिल्ली से सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं। इसमें अजय माकन, अलका लांबा, देवेंद्र यादव, सुभाष चोपड़ा शामिल हैं। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने साबित किया है कि भाजपा सरकार चोरी के वोटों से बन रही है। आज लाखों लोग हैं जिनका वोट कट गया है। निष्पक्ष चुनाव के लिए हम राहुल गांधी के नेतृत्व में अभियान चलाएंगे।





Tags:
  • सचिन पायलट
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • प्रियंका गांधी
  • अजय माकन
  • दिल्ली
  • वोट चोरी
  • वोट चोर गद्दी छोड़ रैली