नरेंद्र की मौजूदगी में देवेंद्र ने ली शपथ, शिंदे-अजित मराठी में बोले

Sandeep Kumar | Dec 05, 2024, 18:33 IST
fadnavis political success
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ ली। उनके साथ ही शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे और NCP के प्रमुख अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली...

महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार, 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। यह शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान, मुंबई में आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से वीवीआईपी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य महत्वपूर्ण नेताओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस मौके पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने क्रमशः उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।



विधानसभा सत्र में कभी देवेंद्र फडणवीस बोले थे 'समंदर हूं लौटकर आऊंगा'



तीसरी बार सीएम बने देवेंद्र फडणवीस

शिंदे और अजित ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शिंदे डिप्टी सीएम पद स्वीकार नहीं करेंगे, लेकिन पार्टी और शिवसैनिकों के अनुरोध पर उन्होंने यह पद स्वीकार किया। शिंदे ने इस मौके पर कहा कि फडणवीस ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने में मदद की थी, और अब वह उनका समर्थन कर रहे हैं। अजित पवार ने इस गठबंधन को मजबूती से चलाने का संकल्प लिया।



महाराष्ट्र की राजनीति में नई उम्मीदें और संभावनाएं

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, और अजित पवार का गठबंधन महाराष्ट्र की राजनीति में नए बदलावों का संकेत दे रहा है। यह तिकड़ी राज्य के विकास के लिए एक मजबूत प्रयास की ओर इशारा करती है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह गठबंधन महाराष्ट्र में सशक्त नेतृत्व और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।



शपथ ग्रहण समारोह में VVIP की उपस्थिति

शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें मुकेश अंबानी, सलमान खान, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर जैसे फिल्मी सितारे शामिल थे। इसके अलावा उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, उदय कोटक, राधिका अंबानी और कई अन्य उद्योग जगत की हस्तियों ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • शिवसेना
  • नरेंद्र मोदी
  • बीजेपी
  • एकनाथ शिंदे
  • अजित पवार
  • देवेंद्र फडणवीस
  • NCP Ajit Pawar Rebellion
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज