सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे में
मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना पर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस वारदात को निंदनीय बताया और चुटकी लेते हुए कहा कि भारत में नीला ड्रम वायरल है। बहुत से पति सदमे में हैं।
सौरभ हत्याकांड पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
हिंदू राष्ट्र बनाने की संकल्प
इसके अलावा उन्होंने कहा, "हिंदू राष्ट्र में सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होगा, और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलेगा। हिंदू राष्ट्र में जातिवाद और भेदभाव का कोई स्थान नहीं होगा।" उन्होंने भारतीय समाज को एकजुट करने के लिए दिल्ली से वृंदावन तक एक पदयात्रा का आयोजन करने का भी संकल्प लिया।
औरंगजेब-राणा सांगा विवाद पर शास्त्री का बयान
धीरेंद्र शास्त्री ने औरंगजेब और राणा सांगा के विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन लोगों को अपनी बुद्धि की शुद्धि करनी चाहिए जो इन ऐतिहासिक घटनाओं पर अनावश्यक बयानबाजी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब को महान नहीं माना जा सकता और विदेशी आक्रमणकारियों के नामों को मिटाना जरूरी है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का देश को जोड़ने का आह्वान
शास्त्री ने देश में बढ़ रही राजनीतिक और सामाजिक समस्याओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब शांति की बजाय क्रांति की जरूरत है और भारत को जोड़ने की जरूरत है, न कि तोड़ने की। उन्होंने संभल मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस मुद्दे पर भी सक्रिय रूप से कदम उठाए जाएं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें